Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संगठन न होने से पार्टी होती है कमजोर, जिले में : : हुड्डा

संगठन न होने से पार्टी होती है कमजोर, जिले में : : हुड्डा

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन न होने से पार्टी कमजोर होने की बात स्वीकार की। जिले में लोकसभा 2014 चुनाव के बाद से कांग्रेस का संगठन नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में लोकसभा की नौ सीटों में से सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई।

सेक्टर-7 में पूर्व पार्षद जगन डागर के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यदि कांग्रेस का संगठन नहीं है, तो फिर 31 सीट कैसे जीत गई। पार्टी का संगठन है, लेकिन अभी जिला और ब्लाक स्तर पर इस का गठन नहीं हुआ है। संगठन न होने से हर पार्टी कमजोर होती है। जल्दी ही संगठन का गठन किया जाएगा लोकसभा 2014 चुनाव से पहले पूर्व सांसद अशोक तंवर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था, उन्होंने भी जिला और ब्लाक स्तर की इकाई का गठन नहीं किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा को विधानसभा चुनाव 2019 से पहले प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सैलजा भी अभी तक जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन का गठन नहीं कर पाई हैं। जबकि अन्य राजनीतिक दलों के जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन बने हुए हैं। इन राजनीतिक दलों में भाजपा, जजपा, इनेलो, आम आदमी पार्टी, बसपा शामिल हैं। हुड्डा ने भगवान देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व विधायक ललित नागर की ताई भगवान देवी के निधन पर सेक्टर-17 में उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। भगवान देवी पूर्व मंत्री गजराज बहादुर नागर की पत्नी थीं। इस दौरान हुड्डा के साथ लखन सिगला, सुभाष कौशिक एडवोकेट, गुलशन बग्गा, विनय भाटी, बिजेंद्र मावी, रविद्र वशिष्ठ, गंगाराम नरवत ने भी भगवान देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हुड्डा ने एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन की पूर्व पार्षद ओमवती चौधरी के युवा पुत्र बीर सिंह (45) की आकस्मिक मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया। पूर्व सीएम दिवंगत बीर सिंह के बड़े भाई ऋषि चौधरी के निवास पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के साथ शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 in the district: Hooda Party is weak due to lack of organization
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.