फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सैल) ने केंद्रीय महिला बंदी गृह में न्याय दिवस मनाया। उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि सामाजिक न्याय दिवस पर सभी महिलाओं को न्याय से जुड़ी विशेष टिप्पणियां एडवोकेट नीता जैन (विधिक सलाहकार ) द्वारा दी गई! मंच की ओर से सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड्स, टी कैटल एवं एक जरूरतमंद बालिका को वॉकर दिया गया। इस अवसर पर जेलर वीना मीणा ,रीना सलूजा, एवं उपाध्यक्ष प्रियंका कंडा मौजूद रहे।

