फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा दिनांक 21-02-2021 को नहर पार, फरीदाबाद की स्लम बस्ती में संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी व संचालिका सीमा बाल्यान जी के संयोजन से स्लम बस्ती में रह रही महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए 2 मशीनें भेंट करके एक सिलाई सेंटर खोला गया है। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि स्लम बस्ती में रह रही महिलाएं सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने लिए सिलाई से बने वस्त्र बेच कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। अम्बिका शर्मा जी का फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता और महिला सशक्तिकरण के कार्य करना है। फरीदाबाद में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं

