फरीदाबाद : केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा नगर निगम छिंदवाड़ा, यातायात पुलिस छिंदवाड़ा के सहयोग से मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया और साथ ही स्वच्छता की शपथ भी ली गई। जिला प्रवक्ता तोशिबा लोखंडे ने बताया कि केसरिया भारत अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा यह जिले में पहला कार्यक्रम किया गया इसके बाद संगठन द्वारा अनेकों अनेक आयोजन सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में किए जाएंगे जिसमें अधिक से अधिक हिंदू भाइयों की उपस्थिति रहेगी। इस उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हर्षा बनोदे, जिला संयोजक निलेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष दिव्या तिवारी, जिला प्रवक्ता तोशिबा लोखंडे, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जैन, अर्चना लोखंडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष काजल, गवहाड़े शिल्पा, घोरके प्रियंका गोहड़े, उषा सूर्यवंशी, कश्यप गायकवाड निगम से वर्षा साहू, कन्हैया चोरिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे
केसरिया भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, राष्ट्रीय संरक्षक सुश्री चित्रलेखा शर्माजी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री मुकेश जगा जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी, राष्ट्रीय प्रभारी भावेश भट्ट जी, राष्ट्रीय संयोजक ज्योति सैनी जी, अमन भसीन जी, राष्ट्रीय सलाहकार महंत हर्षिता दास जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुरभि धींग जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती विवेक पाण्डे जी व समस्त टीम ने जिला अध्यक्ष हर्षा बनोदे व छिंदवाड़ा टीम को स्वच्छता अभियान जैसे उम्दा कार्य की सराहना की है व भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है
