फरीदाबाद : कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों की गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी में रोज 8 से 10 नए मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। यह जानकारी वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. रामचंद सोनी ने एक सेमिनार में दी! उहोंने कहाकि कोरोना से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों ने जमकर गर्म खाद्य पदार्थ जैसे काढ़ा आदि का सेवन किया। इससे जो लोग पहले से पेट संबंधी बीमारियां से जूझ रहे थे। उनकी समस्या काफी बढ़ गई है। ये मरीज अब अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा पेट में उत्पन्न होने वाले विकार कई रोगों की जड़ होते हैं।

