फरीदाबाद : बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच नामजद सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरोली निवासी ऋषिराज ने बताया कि उनके व गांव के ही गोधू के परिवार के बच्चों में कहासुनी हो गई। जिसे बड़ों ने शांत करा दिया। लेकिन देर शाम दोबारा हुए झगड़े में गोधू, उसका बेटा राजे, भाई ओमप्रकाश व ओमप्रकाश का बेटा बिल्लू अपने साथ चार अन्य लड़कों के साथ उनके घर में घुस आए। आते ही उन पर हमला कर दिया। इसमें वे उनके भाई जयपाल, पत्नी उषा व पुत्रवधू सुषमा को गंभीर चोटें आईं। झगड़े का शोर सुन जब उनके बेटे राहुल व नरेश पहुंचे और बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

