Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता – एन एच तीन बालिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, डॉक्यूमेंटरी फिल्म में द्वितीय

हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता – एन एच तीन बालिका विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, डॉक्यूमेंटरी फिल्म में द्वितीय

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद ने हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं को क्विज, निबंध, डॉक्यूमेंटरी फिल्म, स्किट और डिबेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इन प्रतियोगिताओं में से विद्यालय की छात्राओं को डॉक्यूमेंटरी फिल्म मेकिंग में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि छात्रा निकिता भाटिया, अध्यापिका दीपिका और शिवम वाधवा, आशा वर्मा सहित सभी छात्राओं और अध्यापकों की परिश्रम पर समूचा विद्यालय परिवार गर्वानवित है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा और सभी अध्यापकों ने हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में भाग ले कर आई सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप जो अनुभव ले कर आईं है उसे आप से कोई छीन नहीं सकता और यह अनुभव आप की जीवन में आगे बढ़ने के लिए और प्रतियोगी बनने के लिए प्रेरित करेगा। सफलता हमेशा मधुर अहसास कराती है परन्तु असफलता भी हमें बहुत बड़ी सीख और सबक सिखाती है कि हमारे प्रयास और भी कठोरतम तथा समर्पित होने चाहिए। जो व्यक्ति कभी प्रयास नहीं करता वह सदैव असफलता की ओढ़नी पहने रखता है, असफलता का अर्थ है सफल होने के दिशा में पहला कदम, और जब आप के कदम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने लगते हैं तो उन्हें कोई ताकत या बाधा रोक नहीं सकती। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं के कानूनी शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन में छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ का बहुत ही श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है कॉर्डिनेटर जसनीत कौर, लीगल लिटरेसी इंचार्ज आशा वर्मा, पूनम शर्मा, दीपिका, शिवम वाधवा सहित सभी ने बहुत सुंदर सहयोग किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि द्वितीय विजेताओं छात्राओं को राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में 8100 रुपए एवम् प्रशस्ति पत्र भी उपहार में प्राप्त हुए। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने सभी बालिकाओं को देकर सम्मानित किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा और स्टाफ ने सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र मिलने पर सम्मानित किया और कहा कि प्रतियोगिताओं में भागीदारी से स्वस्थ प्रतिभागिता की भावना विकसित होती है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने शानदार प्रदर्शन के लिए बच्चों और स्टाफ को बधाई दी तथा इस श्रेष्ठ प्रदर्शन को निरंतर आगे बढ़ते रहने देने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों विशेषकर नीतिका और डिबेट, क्विज, निबंध और स्किट टीम का एवं सभी अध्यापकों का भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद जिले और मंडल फरीदाबाद से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद को ही राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने इस प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऋतु चौधरी, डी पी सी श्रीमती मुनेश चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज मित्तल का मोटीवेशन और मार्गदर्शन के लिए आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

faridabadnews faridabadnews24 Haryana State Level Legal Literacy Competition - Outstanding Performance of NH Teen Girls School Second in Documentary Film
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.