नई दिल्ली : सालभर में भारत में कोरोना वायरस के करीब 7,000 प्रकार देखने को मिले हैं। इन सात हजार प्रकारों में भी 24 हजार से ज्यादा म्यूटेशन देखने को मिले। शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आइएएनएस को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नॉवेल कोरोना वायरस के प्रकार में ये म्यूटेशन देखने देखें गए हैं। यह प्रकार देश में फैले हुए हैं। भारत में आनुवंशिक निदान प्रयोगशालाओं ने इसका खुलासा किया है। कोरोना के लिए नेशनल टास्क फोर्स के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि वर्तमान में कोरना के 7,000 के करीब वेरिएंट में लगभग 24,300 म्यूटेशन सामने आए हैं।
बता दें कि इस वक्त दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाला दूसरा देश भारत है। वहीं पहले नंबर पर संक्रमित देश अमेरिका बना हुआ है। जहां एक तरफ भारत में कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है वहीं फिर से अब कोरोना वायरस को लेकर भारत अलर्ट हो गया है क्योंकि अचानक से देश में फिर से संक्रमित मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के मामलो में बढ़त देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है और सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
देश में अबतक एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंचे मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ 10 लाख 16 हजार 434 मामले सामने आए। इनमें सो एक करोड़ सात लाख 12 हजार 665 मरीज ठीक हो गए हैं। एक लाख 56 हजार 463 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस एक लाख 47 हजार 306 है। अब तक एक करोड़ 17 लाख 45 हजार 552 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 64,25,060 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्हें पहली खुराक मिली है। वहीं 11,15,542 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी खराक ले ली है। साथ ही 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है।
