Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत, AAP-BJP और कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी है

5 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत, AAP-BJP और कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी है

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2021No Comments2 Mins Read

 अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले पांच वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के लिए अपनी सियासी ताकत दिखाने का मौका है। यह उपचुनाव मुख्य मुकाबले के लिए आधार तैयार करेगा, क्योंकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी को मुख्य चुनाव की तैयारी के लिए मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। भाजपा इसे ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करने में जुट गई है। बता दें कि 28 फरवरी को जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से चार सीटों कोंडली, चौहान बांगर, रोहिणी सी और त्रिलोकपुरी पूर्व पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। भाजपा के खाते में सिर्फ शालीमार बाग उत्तर वार्ड था। AAP की कोशिश सभी सीटें जीतने की है। वहीं, भाजपा अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ ही AAP की सीटों में सेंध लगाने की जुगत में है। पार्टी ने इसके लिए सभी सीटों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी तैनात किए हैं और उनकी देखरेख में चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायकों को दी गई है चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

भाजपा ने विधायकों व प्रदेश महामंत्रियों को अलग-अलग वार्ड की जिम्मेदारी है। विधायक अजय महावर को चौहान बांगर, विधायक अभय वर्मा को कल्याणपुरी, विधायक जितेंद्र महाजन को त्रिलोकपुरी पूर्व, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रोहिणी सी और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा शालीमार बाग उत्तर वार्ड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

दूसरे वार्डों से भेजे गए हैं नेता

चुनाव प्रचार के लिए प्रत्येक वार्ड में दूसरे वार्डों से नेताओं की टीम भेजी गई है। इनमें पदाधिकारियों के साथ ही अलग-अलग वर्ग से संबंधित नेता शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

निगम फंड को बनाया जा रहा मुद्दा

स्थानीय मुद्दों के साथ ही पार्टी दिल्ली के मुद्दे भी जोरशोर से उठा रही है। निगमों का बकाया फंड मुख्य मुद्दा है। कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के दौरान लोगों को यह विस्तार से बताने को कहा गया है कि किस तरह से बकाया फंड नहीं मिलने से निगम का काम बाधित हो रहा है। कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सड़कों और लाल किले में किए गए उत्पात को भी मुद्दा बनाया जा रहा है।

faridabadnews faridabadnews24 Why it is important for AAP-BJP and Congress to win 5 bypolls
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.