फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी ने दिनांक 23-02-2021 को एकादशी के अवसर पर नरसिंहपुर जिले में स्थित ज्योर्तेश्वर वृद्ध आश्रम में बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिला पुरुषों में मास्क वितरित किए गए साथ ही बिस्किट के पैकेट नमकीन के पैकेट और विक्स भी दिया गया। वृद्धों ने खाद्य सामग्री व मास्क लेने के बाद राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का धन्यवाद किया। संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने विवेक पांडे जी का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया व भविष्य में ऐसे ही नेक कार्य करने को प्रोत्साहित किया

