फरीदाबाद : बीट पुलिसिंग के चलते जनता और पुलिस के बीच खास बॉन्डिंग बनकर सामने आई है। जिसका असर क्राइम रेट को गिराने में खासा पड़ा है। अब शहर में अवैध रूप से शराब बिकने में गिरावट देखने को मिली है। वहीं एनआईटी क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से नशे के लिए गांजा व अफीम बिकने पर भी काफी हद तक रोक लग सकी है। डे-नाईट पेट्रोलिंग से अपराधियों में खौफ पुलिस की डे और नाईट पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम में 24 घंटे एसीपी रैंक के अधिकारी की मोनिटरिंग से शहर के क्राइम ग्राफ को गिराने में बहुत मदद मिली है। कंट्रोल रूम में आने वाली हर कॉल पर एसीपी की नजर होती है। इसके साथ ही रैंडम तौर पर वो पीड़ितों को कॉल कर पुलिस का फीडबैक भी लेते हैं।

