
दिल्ली-गुरुग्राम : हाल में सरकार द्वारा परिवहन से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए थे। इसमें टोल से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव किया गया था। जिनकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा है। जैसे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर अक्सर लंबी लाइन लगी रहती है। याहा से सामान्य दिनों में औसतन 75 से 80 हजार वाहन निकलते हैं। इनमें से 90 फीसद से अधिक वाहनों में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद भी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक कम नहीं हुआ है। क्योंकि यहां वाहनों की संख्या के हिसाब से लेन नहीं हैं। टोल प्लाजा में 40 से अधिक लेन होनी चाहिए थी लेकिन केवल 25 हैं। इनमें से दोनों तरफ की एक-एक लेन टोल टैक्स के दायरे से बाहर वाले वाहनों के लिए हैं। लेकिन अब जल्द ही खेड़कीदौला टोल प्लाजा की तस्वीर बदलने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नए दिशा-निर्देश के लागू होंगे नए दिशा-निर्देश के मुताबिक 100 मीटर से आगे वाहनों की लाइन पहुंचते ही संबंधित लेन को फ्री करना होगा। ये तब तक फ्री करना होगा जब तक वाहनों की लाइन 100 मीटर के भीतर नहीं आ जाती। इसके लिए 100 मीटर तक दूरी पर एक पीली लाइन बनानी होगी, ताकि पता चल सके। यही नहीं पीक आवर के दौरान भी सर्विस टाइम प्रति वाहन 10 सेकंड से अधिक नहीं होनी चाहिए। कुछ वाहन चालक समय पर फास्टैग रिचार्ज नहीं कराते हैं तो कई बार टोल प्लाजा पर लगाए गए कैमरे भी सही से काम नहीं करते हैं। इन वजहों से टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बना रहता है।
