फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] अभी हाल ही में समाजसेवी महेश चंद वसिष्ठ के बेटे देवेंद्र को मोहित बैसला,पीयूष,तरुण,अमन बघेल,दीप सिंह और अन्य बदमाश अपहरण करके ले गए थे जिसकी पीटते हुए वीडियो वायरल हुई है। आज जो भी वीडियो देख रहा है सभी लोग कह रहे है दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।और यह वीडियो फ़रीदाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस पूरे एक्शन में है और जल्दी दोषियों को गिरफ्तार करेगी।आज सैकड़ों कालोनीवासी पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से मिले और क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम की बात की।पीड़ित महेश चंद वसिष्ठ ने कहा कि मेरे बेटे का अपहरण करके मोहित बैसला और इसके अन्य साथी ले गए थे और मारपीट की थी जो अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस मौके पर साथ आये पूर्व विधायक आप प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि मोहित बैसला क्षेत्र में बदमाश लड़कों के गेंग बनाकर दहशत फैलाना चाहता है और जिसे भी अपना शिकार बनाता है उसका वीडियो बनाता है और लोगो को दिखा अपना भय बनाता है जिसके खिलाफ हम लोगों ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि इस केश को क्राइम ब्रांच को सौपा जाए जो पुलिस आयुक्त ने डीसीपी क्राइम जयवीर राठी के नेतृत्व में टीम गठित करके बदमासों की तलाश में फरीदाबाद सीआईए 48 लगा दी है।संतोष यादव ने कहा कि पुलिस से मोहित बैसला की पुरानी वारदातों की फाइल भी खुलवाएंगे जिसमे इसने पीड़ितों को डरा धमका के फैसला किया है।और अपहरण मामले में क्राइम ब्रांच मोहित बैसला और इसके अन्य साथियों के साथ सख्ती से कार्यवाही करेगी ताकि दुबारा गुंडागर्दी न करें।इस मौके पर साथ आये समाजसेवी जगदीश नेताजी ने कहा कि मोहित बैसला की सिफारिश कुछ पार्षद कर रहे है जो गुंडागर्दी को बढ़ावा देना है ऐसे मौके पर सभी को एकजुट होकर पीड़ित परिवार का साथ देना चाहिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
