जबलपुर : आम जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाजार में आम की कीमत 50 या 100 रुपए तक होती है लेकिन आपको पता चले कि एक ऐसा भी आम है जिसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा है तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक ऐसे आम की खेती हो रही है जिसके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जबलपुर के इस बगीचे में जो आम हैं। उसकी कीमत 2.70 लाख रुपये है। मतलब एक आम खाने के लिए आपको 2.70 हजार रुपये चुकाने होंगे। इंटरनेट पर इस आम की कीमत एक से दो लाख के बीच में बताई गई है। खास बात यह कि इस इन आमों के दो पेड़ों की चोरी को रोकने के लिए चार गार्ड और नौ कुत्तों को तैनात किया है। जबलपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चरगंवा में इन आमों की बागवानी करने वाले दंपति का नाम रानी और संकल्प परिहार हैं जिन्होंने कुछ साल पहले आम के दो पौधे लगाए थे। हालांकि, उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि आम के ये दो पौधे असामान्य रूबी रंग के आम, जापानी किस्म के तामागो है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
