फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनुका यादव जी ने आज अपना 48वां जन्मदिन जरूरत मंद बच्चो और उनके परिवार के साथ मनाया। रेनुका जी ने उन झुग्गी के बच्चों में फल, चिप्स, मिठाई और बिस्किट बांटे जिससे उनको मन की बहुत संतुष्टि मिली जिसका बयान करना मुश्किल है। रेनुका जी के साथ टीम के सदस्य जिनमे रेखा, हेमा, आशा और मयंक भारद्वाज शामिल हुए। सहयोगियों ने उपहार स्वरूप पौधा व गिफ्ट भी दिये। रेनुका जी ने कहा कि हमे अपना जन्मदिवस बड़े बड़े होटलों की बजाय इन गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच मनाना चाहिए जिससे कि हम इनको थोड़ी खुश दे सकें।
