Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना वायरस ने दुनियाभर में करीब 30 करोड़ बच्चों को स्कूलों से दूर कर दिया

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में करीब 30 करोड़ बच्चों को स्कूलों से दूर कर दिया

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में करीब 30 करोड़ बच्चों को स्कूलों से दूर कर दिया है। वायरस के प्रकोप के कारण चीन समेत कई देशों में स्कूलों को बंद करना पड़ा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में भी गुरुवार से सभी स्कूल बंद कर दिए गए। चीन से फैला यह वायरस अब करीब 80 देशों तक पहुंच चुका है। दुनियाभर में इसकी चपेट में आकर 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 3,200 से ज्यादा की जान जा चुकी है। यूनेस्को ने बुधवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के डर से 13 देशों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

कर्बला में जुमे की नमाज रद

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के डर से इराक के कर्बला शहर में जुमे की नमाज रद कर दी गई है। इराक के पड़ोसी देश ईरान में वायरस से अब तक 107 मौत हो चुकी हैं जबकि 3,513 मामलों की पुष्टि हुई है। ईरान में सभी स्कूल और विश्वविद्यालय पहले ही बंद कर दिए गए हैं।

इन देशों में हालात खराब

इटली में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) से 107 लोगों की मौत के बाद 15 मार्च तक स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस यूरोपीय देश में संक्रमित लोगों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच चुकी है। एशियाई देश दक्षिण कोरिया में भी स्कूल 23 मार्च तक बंद हैं। इस देश में करीब छह हजार लोग पीड़ि‍त हैं। जापान में लगभग सभी स्कूलों को मार्च के आखिर तक बंद कर दिया गया है। जापान में संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच चुका है। फ्रांस में प्रभावित इलाकों में करीब 120 स्कूलों को बंद करना पड़ा है।

कैलिफोर्निया में इमरजेंसी

अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 11 पीडि़तों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी सांसदों ने वायरस से मुकाबले के लिए 8.3 अरब डॉलर (करीब 60 हजार करोड़ रुपये) मुहैया कराने पर सहमति जताई है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने प्रांत में इमरजेंसी का एलान किया है। इस अमेरिकी प्रांत में 53 मामले सामने आए हैं। चीन के नियंत्रण वाले हांगकांग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना पीडि़त के साथ रहने वाले एक पालतू कुत्ते में वायरस संक्रमण की पुष्टि की है। इंसान से जानवर में कोरोना वायरस पहुंचने का यह पहला मामला है। हांगकांग में संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है।

स्विट्जरलैंड में पहली मौत, चीन में तीन हजार से ज्‍यादा मौतें

स्विट्जरलैंड में कोरोना वायरस से पीडि़त 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस मध्य यूरोपीय देश में कोरोना से यह पहली मौत है। स्विट्जरलैंड में 58 मामलों की पुष्टि हुई है। वायरस की रोकथाम के प्रयास में दुनिया भर में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घरों से ही काम करने को कहा है। इस बीच चीन में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी बढ़कर 80,400 हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को बताया कि देश में 129 नए मामलों की पुष्टि हुई और 31 मौत हुईं।

Corona virus has shunted 300 million children out of schools worldwide faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.