फरीदाबाद : युवा कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्हें युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। गुरुवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। अपनी इस नियुक्ति पर पराग शर्मा ने कांग्रेस हाईकामान व वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। साथ ही इस नई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा, मेहनत व ईमानदारी से निभाने की बात कही है।
पराग शर्मा कॉलेज के समय से ही राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वकालत की पढ़ाई कर चुकी पराग शर्मा पिछले काफी समय से युवा कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं और अभी तक युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी निभा रही थी। उनकी कार्यशैली व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई है। अपनी इस नियुक्ति पर पराग शर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से साथ निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने व संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पराग शर्मा के अनुसार उनका पूरा प्रयास रहेगा कि बीजेपी सरकार का असली चहरा जनता के सामने लाया जाए। अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद हिबी ईडेन, अनिल कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलवारु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के साथ युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
