Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा के सान्निध्य में रोटरी क्लब के सौंजय से शुरू हुए ओपन थियेटर

बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा के सान्निध्य में रोटरी क्लब के सौंजय से शुरू हुए ओपन थियेटर

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : एनएच-3 स्थित रोज गार्डन में महिला दिवस के मौके पर शनिवार को बडखल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा के सान्निध्य में रोटरी क्लब के सौंजय से शुरू हुए ओपन थियेटर का उदघाटन तीन वृद्ध महिलाओं 104 वर्षीय भगवती देवी, 103 वर्षीय घट्टी बाई शर्मा व 100 वर्षीय सरला देवी से कराया गया। ओपन थियेटर में रैम्प वॉल्क, फूड स्टाल्स, डांस परफोमेंस, संगीत तथा अन्य मनोरंजक साधन उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर ‘स्पृशा – स्त्री की पहचान’ नामक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसके तहत उन वीरंगनाओं श्रीमती लीलावती व श्रीमती भगवान देवी, श्रीमती प्रेमवती, श्रीमती वीरमती, श्रीमती सुनीता, श्रीमती गीता देवी तथा श्रीमती कमलेश शर्मा को सम्मानित किया गया जिनके पुत्र देश के लिए शहीद हो गए। इन वीरंगनाओं को 26 जनवरी 2020 को वार मदर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं और समाज के विकास में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार भी महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि घर की बेटियां अगर सशक्त होंगी तो स्वाभाविक रूप से एक परिवार को सशक्त बहू मिलेगी। बेटियों के पंखों को उड़ान देने के लिए माता-पिता व अभिभावक बाल्यावस्था से ही एक ऐसा वातावरण तैयार करें जिसमें कि बेटियों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हो, हौसले बुलंद हो और उनका नजरिया हमेशा आशावादी रहे।
वहीं महापौर सुमनबाला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के विषय पर जब भी चर्चा होती है तो ध्यान इस बात पर जाता है कि समाज से कन्या भ्रूण हत्या व दहेजप्रथा जैसे कलंक को अगर मिटा दिया जाए तो लैंगिक समानता होगी, जिससे कि एक समान अवसर सबके लिए तैयार किए जाएंगे।
पार्षद मनोज नासवा ने कहा कि महिलाएं ज्यादा समय घर और आसपास के वातावरण में बिताती हैं  इसलिए वह सक्षम हैं। महिलाएं अपने रुचिकर क्षेत्र में व्यवसायिक दृष्टिकोण से कदम बढ़ाते हुए अपने पांव पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बने, लेकिन इसके लिए बहुत ही जरूरी है परिवार का सहयोग। इस मौके पर लक्की ड्रा प्राइज भी निकाले गए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर सुमन बाला व पार्षद मनोज नासवा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू मनोज नासवा, अंजू भडाना, जया गोयल, रीटा गोसाईं, आंचल अरोड़ा, कुसुम महाजन, प्रिया बब्बर, नीता आहूजा तथा रोटरी क्लब से हरेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
faridabadnews24 MLA from Badkhal Assembly Constituency Open Theater started from the Saunjay of Rotary Club in the neighborhood of Seema Trikha
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.