Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पाली गांव में अब नहीं बनेगा कोरोना आइसोलेशन सेंटर : धर्मबीर भड़ाना

पाली गांव में अब नहीं बनेगा कोरोना आइसोलेशन सेंटर : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : गांव पाली में कोरोना वायरस आइसोलेशन सेंटर खोले जाने के विरोध में रविवार को आप जिलाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन प्रधान धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण केन्द्रीय राज्यमंत्रीकृष्णपाल गुर्जर से मिले और गांव में आइसोलेशन सेंटर न खोले जाने की मांग की। जिसको लेकर कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि गांववालों का विरोध है, तो उनकी मर्जी के बिना गांव में कोरोना वायरस आइसोलेशन सेंटर नहीं खोला जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने गांव पाली में पक्का रोड बनाए जाने, बारात घर में खाने के लिए अलग से शेड बनाने सहित कईअन्य मांगों को मंजूरी देते हुए कहा कि गांव पाली के ग्रामीणों की सभी मांगों को शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य मूलभूत सुविधाओं को मंजूरी प्रदान की जाएगी, विकास कार्यों में कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तिगांव व पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने को मंजूरी दी थी, ताकि कोरोना पीडि़तों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके। मगर गांव पाली में ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया था और इसको लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया था।

रविवार को इसी मामले में ग्रामीण केन्द्रीय राज्यमंत्री से मिले, जहां उनकी समस्या का समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। आप जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने बताया कि कृष्णपाल गुर्जर ने उनकी गांव में आइसोलेशनसेंटर न खोले जाने की मांग को पूर्ण सहमति प्रदान की है और कहा किग्रामीणों की मर्जी के बिना कोई कार्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावाउन्होंने गांव में सडक़ के निर्माण एवं बारात घर में खाने के लिए अलग से शेड बनाए जाने को मंजूरी दी है।
जिसके लिए हम उनका आभार जताते हैं। इस अवसर पर रघुवर प्रधान, खडक़ सिंह, प्रकाश पंडित, महेन्द्र भड़ाना, देशराजभड़ाना, होशियार भड़ाना, महेश भड़ाना, सुनील भड़ाना, सतबीर मेंबर, विक्रमभड़ाना, मनोज भड़ाना, संजय, सूरज भड़ाना, मोहित भड़ाना, बुधराम भड़ाना,
नरेन्द्र, सचिन, संदीप, सम्राट सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
Corona isolation center no longer to be built in Pali village: Dharmabir Bhadana faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.