Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिये, पुलिस चंद मिनटों में पंहुचेंगी, अपराध पर लगेगा अंकुश

देखिये, पुलिस चंद मिनटों में पंहुचेंगी, अपराध पर लगेगा अंकुश

faridabadnews24By faridabadnews24March 16, 2020No Comments4 Mins Read

हरियाणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार के दिन जींद पुलिस को होंडा कम्पनी की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 25 मोटरसाइकिलों की नई सौगात दी हैं । उन्होंने स्थानीय पुलिस लाईन के बारात घर से मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीसी डॉ० आदित्य दहिया, डीआईजी अश्विन शैणवी, होंडा कम्पनी के निदेशक हरभजन सिंह व जेजेपी के जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी भी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को यह मोटरसाइकिलें मिलने से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। मोटरसाइकिलों के माध्यम से शहर व गांव की तंग गलियों एवं दुर्गम स्थलों पर आसानी से पुलिस की पंहुच बन जाएगी और अपराधियों को पकडऩे में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग और मजबूत होगी, सड़क दूर्घटना होने पर पुलिस तुरन्त मौके पर पंहुचेगी जिससे घायलों की जान बचाने में भी यह मोटरसाइकिलें काफी कारगर साबित होंगी क्योंकि अक्सर देखने में आता है कि सड़कों पर भीड़भाड़ होने से गाडियां आसानी से मौके पर नहीं पंहुच पाती हैं।

उपमुख्यमंत्री ने होंडा कम्पनी के निदेशक का भी इस सहयोग के लिए धन्यवाद किया। और कहा कि होंडा कम्पनी द्वारा अब तक पुलिस विभाग को तीन जिलों गुरूग्राम में 15०,पंचकुला में 5० व अब जींद में 25 व कुल 225 मोटरसाईकिलें उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कम्पनी के निदेशक से कहा कि वह करनाल की तर्ज पर जींद में भी एक ट्रेफिक ट्रेनिंग स्कूल स्थापित करवाएं ताकि युवाओं को टे्रफिक नियमों की जानकारी समय रहते उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जींद के विकास के लिए इस क्षेत्र में होंडा क म्पनी कोई बड़ा उद्योग स्थापित करे। यही नहीं उन्होंने अन्य राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनियों का भी आह्वान किया कि वह हरियाणा में अपने उद्योगों का विस्तार करें, राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकू ल वातावरण मुहैया करवाया जा रहा है।

डीसी डॉ० आदित्य दहिया ने इस अवसर पर कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुझसे व पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर पुछा था कि जींद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए क्या किसी चीज की जरूरत है,तब पुलिस विभाग के लिए 25 मोटरसाईकिलों की मांग की गई थी इस मांग को उप मुख्यमंत्री ने कुछ ही दिनों में पूरा कर जींद पुलिस की सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने का काम किया है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पुलिस गश्त बढेगीं और निश्चित रूप से जिला में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

होंडा कम्पनी के निदेशक हरभजन सिंह ने कहा कि कम्पनी द्वारा पुलिस विभाग को हरियाणा में 225 मोटरसाइकिल दिए जा चुके है और आगामी दिनों में और जिलों में भी बाईक दिए जाएग ।ेंदिए जाएगें। देश के तीन नैशनल हाई-वे कुण्डली से अम्बाला तक 1० किलोमीटर के अन्तराल में 2० पुलिस बूथ बनाए गए है, साथ ही गुरूग्राम से रिवाडी हाई-वे पर 13,वहीं फरीदाबाद से पलवल हाईवे पर 12 पुलिस बूथ स्थापित करवाएं है। जिनमें दो शिफ्टों पर 4 कर्मचारी लगाए गए जिन्होंने इन तीनों हाई-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल लगभग 35०० लोगों को फस्ट एड देकर बचाने का काम किया है। इसके साथ ही देश भर में फलाईंग ट्रेनिंग के लिए 25 महिलाओं को अधिकृत किया हुआ है जिनमें 8 महिलाएं हरियाणा की है। यह प्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
उप पुलिस महानिरीक्षक अश्विन शैणवी ने होंडा कम्पनी की इस पहल पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कम्पनियां पुलिस विभाग को सहयोग करके अच्छा कार्य कर रही है। जिससे पुलिस की ट्रैफिक कार्यशैली पर बल मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान,डीएसपी कप्तान सिंह,होण्डा कम्पनी के सीएसआर के डिप्टी मैनेजर कमल सिंह,सुरेश कुमार, प्रहलाद सिंह गोदारा, एसजे जींद होण्डा शौ रूम के मैनेजर अमन जैन व शुभम जिन्दल, एपीआरओ सुनील कुमार,पुलिस पीआरओ पवन कपूर, लाईन अधिकारी कृष्ण कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

crime will be curbed faridabadnews24 Police will reach in few minutes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.