Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर से बेघर हुए कानपुर के करोड़पति प्रेमनाथ बहू-बेटे ने सारी संपत्ति हड़पकर

घर से बेघर हुए कानपुर के करोड़पति प्रेमनाथ बहू-बेटे ने सारी संपत्ति हड़पकर

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2020No Comments2 Mins Read

ग्वालियर । उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 84 वर्षीय प्रेमनाथ रायजादा ग्वालियर के वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। इस बीच उनकी तबीयत खराब होने पर उनको जय आरोग्य अस्पताल (जेएएच) में भर्ती कराया गया है। यहां उनके साथ कोई अपना नहीं है, जबकि गोविंदपुरी, कानपुर में उनका भरा पूरा परिवार है। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे, मगर सारी संपत्ति लेने के बाद बहू-बेटे ने घर से निकाल दिया। ऐसे में वह लावारिस की तरह जीने को मजबूर हैं।

करोड़ों रुपयों के मालिक को वृद्धाश्रम में मिला ठिकाना

तीन माह पहले प्रेमनाथ रायजादा ग्वालियर आए थे और जब यहां कोई ठिकाना नहीं मिला तो लक्ष्मीगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। उनको मथुरा में परिवार ने छोड़ दिया था, जहां से वह वे ग्वालियर पहुंचे थे। रायजादा की कानपुर में टॉकीज और दुकानें थीं। ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। उनके बेटे व परिवार ने पहले पूरी संपत्ति अपने कब्जे में कर ली और फिर बर्बाद भी कर दी।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

बुजुर्गाें की सेवा करने वाले कुछ लोग प्रेमनाथ के संपर्क में आए तो उनके बारे में जानकारी सामने आई। कुछ दिन पहले वे वृद्धाश्रम में बीमार हो गए तो उन्हें जेएएच में भर्ती कराया गया। जेएएच में प्रेमनाथ की हालत ठीक नहीं है। वे अपने परिवार को याद करते रहते हैं। उन्होंने अब पुलिस से शिकायत की है।

बहू-बेटे ने हड़पी सारी संपत्ति

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को दी लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पूरी संपत्ति बेटे व बहू ने हड़प ली। बहू ज्यादा परेशान करती थी। मारपीट भी की जाती थी। घर से निकाल कर बेसहारा कर दिया।

बैंक खाते में रुपये डालने के बाद भी नहीं आया बेटा

रायजादा का ख्याल रखने वाले लोगों ने उनके बेटे को फोन किया तो उसका कहना था कि ग्वालियर आने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद बेटे के बैंक खाते में भी 500 रुपये डलवाए गए, लेकिन वह तब भी नहीं आया। प्रेमनाथ का बेटा पिछले पांच दिनों से आने के लिए टालमटोल कर रहा है। रायजादा ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पुलिस परिवार को बुलाए। इसके साथ ही उन्हें अपने साथ ले जाने के लिए कहे।

वर्जन

बुजुर्ग प्रेमनाथ से संबंधित शिकायती आवेदन मुझे अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बुधवार को इस मामले को दिखवाकर मदद कराई जाएगी-नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर।

faridabadnews24 Kanpur-based millionaire Premnath daughter-in-law homeless
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

सरकार से मांगा जवाब, शारीरिक संबंध बनाने वालों की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया चौंकाने वाला आदेश

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.