Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चंडीगढ़ में हरियाणा रेड क्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

चंडीगढ़ में हरियाणा रेड क्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

faridabadnews24By faridabadnews24March 18, 2020No Comments3 Mins Read
चंडीगढ़ :  सुषमा गुप्ता धर्मपत्नी प्रमोद गुप्ता निवासी सेक्टर 21 फरीदाबाद को  हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी की वाइस चेयरमैन के पदभार ग्रहण कराने के लिए पहुँचे हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा, साथ में है फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ,तिगांव विधानसभा से विधायक राजेश नागर और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता अजय शर्मा। सभी  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी) के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 16 कार्यालय पहुंचे।

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी सुषमा गुप्ता को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बधाई दी है। हरियाणा रेड क्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता ने भी हरियाणा के महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार।
सुषमा गुप्ता के समाज को समर्पित कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अनुशंसा के बाद महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सुषमा गुप्ता को प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया था। बुधवार को मटका चौक स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुंचने पर प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डी.आर शर्मा ने सुषमा गुप्ता का स्वागत किया।सुषमा गुप्ता को पदभार ग्रहण कराने के मौके पर परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है जिसके तहत सुषमा गुप्ता जैसे कर्मशील व्यक्तित्व जो हमेशा समाज हित में कुछ करने की भावना रखते हैं, उन समाजसेवियों को आगे लाया जा रहा है। शर्मा ने सुषमा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि वे मनोहर लाल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी नियुक्ति से रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
इस नियुक्ति पर अजय गौड़, विधायक नरेंद्र गुप्ता तथा राजेश नागर ने भी सुषमा गुप्ता को बधाई दी और आशा जताई कि वे इस पद पर रहते हुए प्रदेशवासियों की भलाई के कार्य करेंगी।वहीं सुषमा गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता व राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास इन नेताओं ने जताया है उनका यह प्रयास होगा कि वे उनकी उम्मीदों पर खरी उतरें। सुषमा गुप्ता ने कहा कि उनको पिछले दो दशक का अनुभव रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ काम करने का है और उनका यह प्रयास होगा कि अपने पूरे अनुभव का फायदा वे सोसायटी में गुणात्मक सुधार के लिए लाएंगी। सुषमा गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि वे रेडक्रॉस सोसायटी का सीधा फायदा उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी जिनको इस सोसायटी का फायदा वास्तव में मिलना चाहिए।इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उप महाधिवक्ता अजय शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिवार प्रबोधन प्रमुख प्रेमजी सहित पूरे प्रदेश में रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
faridabadnews24 Haryana Red Cross Vice Chairman Sushma Gupta takes charge in Chandigarh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.