Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, LIC ने लॉन्च किया जबरदस्त प्लान! सिर्फ एक बार जमा करें पैसा

जिंदगी भर मिलेगी पेंशन, LIC ने लॉन्च किया जबरदस्त प्लान! सिर्फ एक बार जमा करें पैसा

faridabadnews24By faridabadnews24December 13, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

LIC News Pension Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सरल पेंशन योजना (Saral Pension) की शुरुआत की है. यह एक नॉन-लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है. इस योजना के तहत पॉलिसीधारक को सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करना होता है. इसके बाद पूरी जिंदगी पॉलिसीधारक को पेंशन मिलती रहती है.

यह इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के दिशानिर्देशों के मुताबिक Immediate Annuity plan है. LIC ने इस पॉलिसी के बारे में बताया है कि इस योजना में सभी जीवन बीमाकर्ताओं के लिए समान नियम और शर्तें हैं. LIC की इस स्कीम के तहत पॉलिसीधारक दो उपलब्ध विकल्पों में से कोई एक एन्युटी चुन सकता है. इस स्कीम में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने के बाद लोन भी मिल सकता है.

सरल पेंशन योजना का पहला विकल्प

एलआईसी सरल पेंशन योजना को लेने के दो विकल्प हैं. पहला, Life Annuity With 100 return of purchase price. यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी कि पति या पत्नी में से किसी एक से ही पेंशन जुड़ा होगा, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उनकी मृत्यु के बाद पॉलिसी लेने के लिए दिए गए बेस प्रीमियम को उनके नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा.

सरल पेंशन योजना का दूसरा  विकल्प

दूसरा विकल्प Joint Life के लिए दिया जाता है. इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों से लिंक्ड होती है. इसमें पति या पत्नी, जो भी आखिर तक जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती रहती है. जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि किसी एक की मृत्यु के बाद दूसरे जीवनसाथी को जीवनभर मिलती रहती है. जब दूसरा पेंशनधारी भी दुनिया छोड़कर चला जाता है तो नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी.

भूलकर भी न पहनें एक साथ, जीवन पर खतरनाक प्रभाव डालते हैं ये 2 रत्न

ये Immediate Annuity plan है

LIC की यह योजना इमीडिएट एन्युटी प्लान है. मतलब ये है कि पॉलिसी लेते ही पेंशन की शुरुआत हो जाएगी. पेंशनधार के पास विकल्प होता है कि वो पेंशन हर महीने लेगा, तिमाही लेगा, छमाही लेगा या साल भर में एक बार लेगा. जिस भी विकल्प का चुनाव किया जाएगा, उसी तरह से पेंशन की शुरुआत हो जाएगी.

कैसे खरीदें

– इस प्लान को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन www.licindia.in की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
– प्लान में न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपए प्रति वर्ष है. न्यूनतम खरीद मूल्य वार्षिक मोड, चुने गए विकल्प और पॉलिसी लेने वाले की उम्र पर निर्भर करेगा.
– इस प्लान में अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है.
– ये स्कीम 40 साल से 80 साल के लोग खरीद सकते हैं.
– मंथली पेंशन का लाभ लेना है तो कम से कम महीने में 1 हजार रुपये का निवेश करना होगा.
– उसी तरह तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा.

 

Source News: zeenews

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines LIC has launched a tremendous plan! deposit money only once Pension will be available throughout life
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.