Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये उपाय बना देंगे अमीर, पूरे साल मां लक्ष्‍मी की कृपा चाहने वाले न छोड़ें आज का मौका

ये उपाय बना देंगे अमीर, पूरे साल मां लक्ष्‍मी की कृपा चाहने वाले न छोड़ें आज का मौका

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

Purnima ke Totke: हिंदू धर्म में सभी पूर्णिमा-अमावस्‍या को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है. लेकिन कुछ अमावस्‍या और पूर्णिमा विशेष होती हैं. मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा (Margashirsh Purnima) भी इनमें से एक है क्‍योंकि इसकी महिमा खुद भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) ने बताई है. उन्‍होंने गीता में कहा है कि मैं ही महीनों में मार्गशीर्ष हूं. इसके अलावा साल की इस आखिरी पूर्णिमा पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी लाभकारी हो गया है. आज यानी कि 19 दिसंबर को किए गए कुछ खास उपाय (Money Remedies) पूरे साल मां लक्ष्‍मी (Maa Laxmi) की कृपा बनाए रखेंगे. ये उपाय करने से पैसों की तंगी पास भी नहीं फटकेगी.

मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के उपाय 

– मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पूरा दिन ही मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिहाज से बेहद खास होता है. सुबह से ही घर की सफाई करके गंगाजल छिड़क दें. मैन गेट पर आम के पत्तों या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं. गेट के दोनों ओर हल्‍दी से स्‍वास्तिक बनाएं. घर की दहलीज पर हल्दी व कुमकुम लगाएं. शाम को घी का दीपक लगाएं. मां लक्ष्‍मी हमेशा आपके घर में ही वास करेंगी.

– मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी के सभी स्वरूपों की पूजा करके मां को केसर, कौड़ी, चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ अर्पित करें. शाम को लक्ष्‍मी जी पूजा करके इन चीजों को लाल कपड़े में बांधें और अपनी तिजोरी में रख लें. मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसने लगेगी.

– पूर्णिमा के दिन कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करने से मां लक्ष्‍मी बहुत खुश होती हैं. यह पाठ हर आर्थिक समस्‍या को दूर करने वाला है.

– वहीं नौकरी-व्‍यापार की समस्‍या को दूर करने के लिए पूर्णिमा के दिन तुलसी जी की पूजा करें, जल और श्रृंगार अर्पित करें. शाम को तुलसी कोट में घी का दीपक जलाएं साथ ही श्रृंगार का सामान किसी सुहागिन महिला को भेंट दे दें. आर्थिक राहत साफ नजर आएगी.

– पूर्णिमा की शाम घर के ईशान कोण (पूर्व-उत्तर दिशा) में घी का दीपक जलाएं. याद रखें कि इसकी बत्ती मौली की हो और घी में केसर भी मिला दें. जिंदगी की ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News do not miss today's opportunity for those who want the blessings of Goddess Lakshmi throughout the yea Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines These measures will make you rich
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.