
शिमला, मनाली, मसूरी जैसे हिल स्टेशन्स पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है और हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर जाने की प्लानिंग शुरू करने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी इन पहाड़ों की हसीन वादियों का मोटरसाइकिल से लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इस खबर में हम आपको उन सभी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका ध्यान रखेंगे तो पहाड़ों पर ड्राइव करते समय आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
पहाड़ों पर जाने से पहले गर्म कपड़े, लेदर जैकेट और अन्य जरूरी गरम कपड़े साथ में जरूर रखे। इसके साथ ही एक गर्म सेट का कपड़ा ड्राइव करते समय पहने। हिल स्टेशंस पर जाने के लिए जब आप प्लानिंग कर रहे हो तो, आप सुनिश्चित कर लें कि आपको पास एक अच्छा हेलमेट, लेदर जैकेट, गर्म इनर, ग्लव्स आदि जरूर समान जरूर रहे।
मोटरसाइकिल की सर्विस
मोड़ पर सतर्क रहें
ब्रेक और गियर पर रखें कंट्रोल
पहाड़ों पर मोटरसाइकिल चलाते समय गियर और ब्रेक का इस्तेमाल नॉर्मल सड़क पर चलने की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में पहाड़ो पर जाते समय मोटरसाइकिल का गियर और ब्रेक को अच्छी तरह से चेक कर लें। ऐसा नहीं है कि पहाड़ी इलाकों में बाइक चलाने के लिए एक खास ट्रेनिंग की आवश्यकता है, लेकिन यह भी सही बात है कि पहाड़ पर एक छोटी सी गलती आपको बड़े जोखिम में डाल सकती है। इसलिए गियर और ब्रेक पर कंट्रोल रखना काफी जरूरी है।
ये उपाय बना देंगे अमीर, पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा चाहने वाले न छोड़ें आज का मौका
Source News: jagran
