Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आंकड़े आपको चौंका देंगे, सीमा विवाद, बैन और बॉयकॉट, इन सबके बावजूद चीन से बढ़ा व्यापार

आंकड़े आपको चौंका देंगे, सीमा विवाद, बैन और बॉयकॉट, इन सबके बावजूद चीन से बढ़ा व्यापार

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2022Updated:January 15, 2022No Comments3 Mins Read

सीमा विवाद (Border Dispute) को लेकर भारत और चीन (India & China) के रिश्तों में खटास जरूर आई है, लेकिन इसका असर व्यापार पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल यानी 2021 में दोनों देशों के बीच व्यापार 125 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43.3 प्रतिशत अधिक है. ये आंकड़े इसलिए भी हैरान करने वाले हैं क्योंकि बॉर्डर टेंशन को लेकर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं, बैन जैसे कई एक्शन लिए गए हैं, चीनी माल के बॉयकॉट के लिए अभियान भी चलाए गए हैं.

China ने भारत से किया इतना आयात 

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर चल रही टेंशन के बावजूद भारत और चीन के बीच व्यापार (India-China Trade) 2021 में रिकॉर्ड स्तर 125 बिलियन डॉलर पार कर गया. साल 2021 में भारत और चीन के बीच दोतरफा व्यापार 125.66 बिलियन डॉलर रहा, जो 2020 के मुकाबले 43.3 प्रतिशत अधिक है. जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स (जीएसी) और चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो 2021 में भारत में चीन का निर्यात 97.52 बिलियन डॉलर था, जो 46.2 प्रतिशत अधिक है, जबकि चीन ने भारत से 28.14 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान का आयात किया, जो 34.2% अधिक है.

15वां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार

हालांकि, भारत की शिकायत रही है कि चीन ने वादों के बावजूद भारतीय कंपनियों को फार्मास्यूटिकल्स और आईटी जैसे क्षेत्रों तक पहुंच नहीं दी है. जीएसी का कहना है कि भारत 2021 में चीन का 15वां सबसे बड़ा व्यापार भागीदार था. यह दर्शाता है कि सीमा विवाद का बिजनेस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. बता दें कि 2020 में भारत-चीन व्यापार 5.6 प्रतिशत घटकर 87.6 बिलियन डॉलर हो गया था, जो 2017 के बाद सबसे कम था. लेकिन अब इसमें फिर से बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है.

पिछले साल से जारी है टेंशन

भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध पिछले साल 5 मई को पैंगोंग झील क्षेत्रों में हिंसक टकराव के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद दोनों तरफ से सीमा पर भारी संख्या में सैनिक और हथियारों की तैनाती कर दी गई. हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देश कुछ इलाकों से सैनिक हटाने पर सहमत हुए,लेकिन चीन की तरफ से अब भी उकसावे वाली कार्रवाई जारी है. 12 जनवरी भी भारत और चीन के बीच गतिरोध समाप्त करने पर बातचीत हुए, मगर कोई ठोस फैसला नहीं हो सका.

 

Source News: zeenews

ban and boycott border dispute Border_Dispute Business China despite all this Export faridabadnews faridabadnews24 Figures will surprise you Import India India_China_Trade Trade trade with China increased
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.