
फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी के तहत लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के साथ ही तिरंगा एलईडी लाइट पर भी चोरों की नजर लग गई है। चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओल्ड फरीदाबाद के पास पांच खंभों से एलईडी लाइट चोरी कर लीं। इससे पहले चोर सीसीटीवी कैमरों के पैनल बाक्स बड़ी संख्या में चोरी कर चुके हैं। स्मार्ट सिटी की तरफ से इस संबंध में सेक्टर-8 थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब एलईडी लाइट चोरी होने के मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। अनुमान है कि चोर अब तक स्मार्ट सिटी को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगा चुके हैं। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी दिनेश का कहना है कि शिकायत मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। तिरंगा लाइट से सजाया जा रहा है हाईवे
स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी चोरों से अछूते नहीं हैं। पिछले दिनों 22 जगह से चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क स्विच, यूपीएस बैट्री चोरी कर ली थीं। इनमें मच्छगर रोड, सीही गांव पुल चौक, मलेरना चौक, सेक्टर 64- 65 डिवाइडिग रोड, आइएमटी चौक, बाईपास रोड, सेक्टर 2, कैली बाईपास रोड, टी जंक्शन सेक्टर 14-15 बाईपास रोड, 14- 17 रेडलाइट बाईपास रोड, सेक्टर 8-9 बाईपास रोड, सनफ्लैग चौक, टी प्वाइंट सेक्टर 12-15, एसओएस स्कूल के पास, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के पास, सेक्टर-8 पुलिस चौकी के पास, बीके चौक, केल्विनेटर चौक, सेक्टर 25-55 टी प्वाइंट, सेक्टर-55 टी प्वाइंट से चोरी की गई थी।
Source News: jagran
