
फरीदाबाद : उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनको बहन जी ने दी है उस जिम्मेदारी को वी ईमानदारी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। कांग्रेसी नेता अशोक रावल ने कहा कि बहन कुमारी शैलजा जी के दिशा निर्देश के अनुसार हरियाणा से प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में रात दिन प्रचार करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव का समय आ गया है। हमारे लोकप्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने का काम करेगी। अशोक रावल ने कहा कि अपने साथियों की टीम के साथ जेवर विधानसभा क्षेत्र कौल, विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमा कर रात दिन पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिलने पर पुनः पूर्व केंद्रीय मंत्री हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा जी का लख-लख धन्यवाद करते हुए कहा है कि वह शीघ्र पूरी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए रवाना हो जाएंगे।
