Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस ने महामारी एक्ट में दर्ज किया मुकदमा, गोरखपुर सांसद और भोजपुर एक्टर रवि किशन को वोट मांगना पड़ा भारी

पुलिस ने महामारी एक्ट में दर्ज किया मुकदमा, गोरखपुर सांसद और भोजपुर एक्टर रवि किशन को वोट मांगना पड़ा भारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 31, 2022No Comments2 Mins Read

नोएडा: यूपी विधानसभा चुनाव 2022  के लिए रविवार को गोरखपुर के सांसद रवि किशन नोएडा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. उन पर आरोप है कि प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल व आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 

पंकज सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे रवि किशन
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन नोएडा से बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में प्रचार और जनसंपर्क करने नोएडा के सेक्टर- 63 में जनसंपर्क करने पहुंचे. रवि किशन नोएडा के चोट पुर कॉलोनी, सलारपुर कॉलोनी सहित कई जगहों पर गए तथा उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की. मालूम हो कि जिन क्षेत्र में उनका कार्यक्रम रखा गया था, वहां पर पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार के आने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई. इस दौरान उन पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना की गाइड लाइन और आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई हैं.

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में दिख रहा कि वह और उनके साथी लोग आदर्श आचार संहिता का न सिर्फ उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि कोरोना गाइडलाइन की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस ने जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखा तो वह हरकत में आई और तुरंत ही महामारी एक्ट में रवि किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने पूरी रिपोर्ट बनाकर रिटर्निंग ऑफिसर को भेज दी.

गोरखपुर के सांसद हैं रवि किशन
रवि किशन बीजेपी से गोरखपुर के सांसद हैं. वह भाजपा उम्मीदवार पकंज सिंह के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे और वोट मांग रहे थे.रवि किशन के पहले भी कई नेताओं पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लग चुके हैं.

Source News: zeenews

BJP faridabadnews faridabadnews24 Gorakhpur MP and Bhojpur actor Ravi Kishan had to ask for votes heavily MLA Pankaj Singh Noida Election 2022 Police filed a case under Epidemic Act Ravi Kishan Ravi Kishan Door To Door Campaign Noida Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.