
उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के महीने में भी ठंड का सितम जारी रहेगा। विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फरवरी के लिए बारिश और तापमान का मासिक अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा विभाग ने दिल्ली में शुरुआत में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। यही नहीं, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।
Source News: punjabkesari
