
शास्त्रों के मुताबिक धन की देवी मां लक्ष्मी उसी जगह पर निवास करती हैं जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. जिन घरों में गृहणियां साफ-सफाई का ख्याल रखती हैं, वहां मां लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं. वहीं जिन घरों में साफ-सफाई नहीं रहती है और मुख्य दरवाजे पर कूड़े-कचड़े फैले रहते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. इसके अलावा जिन घरों में जूते-चप्पल बिखड़े रहते हैं, वहां दरिद्रता का वास होने लगता है.

उत्तर दिशा से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का संबंध होता है. घर की इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या नहीं आती है. मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए इस दिशा में भारी और बेकार सामान नहीं रखना चाहिए.
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है. झाड़ू को घर में ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जिससे इस पर आसानी से किसी की नजर न पड़े. साथ ही झाड़ू में पैर नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि झाड़ू में पैर लगाने से धन की हानि होती है. जिन घरों में झाड़ू का अपमान होता है, मां लक्ष्मी हमेशा के लिए वहां से चली जाती हैं.
घर में जूठे बर्तन पड़े रहने पर घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है. इसके अलावा किचन में झूठे बर्तन रखने पर मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं.
जिन घरों में नियमित रूप से सुबह-शाम मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और शंख की पूजा होती है, वहां लक्ष्मीजी का वास होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Source News: zeenews