Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खड़ी कर देगी सबकी खटिया, Royal Enfield इसी साल लॉन्च करेगी 4 नई मोटरसाइकिल!

खड़ी कर देगी सबकी खटिया, Royal Enfield इसी साल लॉन्च करेगी 4 नई मोटरसाइकिल!

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

रॉयल एनफील्ड 2022 में मार्केट की गर्मी बढ़ाने के लिए तैयार है और कंपनी इसी साल 4 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है. इनमें नई जनरेशन रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, क्लासिक बॉबर 350, हंटर 350 और रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 शामिल हैं. भारतीय बाजार से लेकर विदेशों तक कंपनी की पकड़ काफी मजबूत है और इन नई मोटरसाइकिल के साथ रॉयल एनफील्ड का मुकाबला करना सबके लिए बहुत मुश्किल होने वाला है. कंपनी ने पिछले कुछ समय में कई सारे नए नाम ट्रेडमार्क कराए हैं और इन्हीं नामों का इस्तेमाल रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी बाइक्स के लिए करने वाली है.

रॉयल एनफील्ड हंटर 350

चेन्नई आधारित बाइक निर्माता 2022 में हंटर 350 लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में परीक्षण के दौरान देखा गया है. जल्द भारत आने वाली ये मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 वाले प्लैटफॉर्म पर बनाई जाएगी लेकिन इसकी स्टाइल और डिजाइन बिल्कुल अलग होने वाली है. हालांकि अनुमान है कि नई मोटरसाइकिल के साथ ट्रिपर नेविगेशन मिलेगा जो मीटिओर के साथ दिया जाता है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350

रॉयल एनफील्ड देश में नई जनरेशन बुलेट 350 भी इसी साल लॉन्च करेगी और इसे नई क्लासिक 350 के साथ दिए गए प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है. नई पीढ़ी की मोटरसाइकिल के स्टाइल और डिजाइन मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी बदला हुआ होगा. बाइक में तकनीकी सुधार किए जाने की संभावना भी बनी हुई है. नई बुलेट 350 को नया 350 CC इंजन मिलेगा जो 20.2 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. इस बाइक को भी ट्रिपर नेविगेशन मिलने वाला है.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Scram 411)

कंपनी हिमालयन का नया मॉडल 2022 में लॉन्च करेगी जिसे भारतीय बाजार में ऑफ-रोडर से अलग सड़क पर चलने के हिसाब से तैयार किया जा रहा है. नई बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 हो सकता है जो हिमालयन पर आधारित स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल है. कंपनी इस मोटरसाइकिल के साथ भी सिंगल-पॉड इंस्ट्रुमेंट कंसोल और ट्रिपर नेविगेशन देने वाली है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बॉबर

रॉयल एनफील्ड की नई क्लासिक 350 पर आधारित आगामी बॉबर मोटरसाइकिल भी साल 2022 में लॉन्च की जाने की संभावना है. बाइक को बॉबर स्टाइल देने के लिए इसके साथ इसी किस्म का हैंडलबार और बॉबर सीट दी जाने वाली है. नई मोटरसाइकिल के साथ हंटर की तरह मीटिओर 350 का इंजन मिल सकता है. कंपनी इस नई बाइक के साथ बड़े स्तर पर ग्राहकों का ध्यान खींच सकती है.

Source News: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Royal Enfield will launch 4 new motorcycles this year!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.