
कोरोना (Covid new Variant) की तीनों लहरों ने भारत को कई ज़ख्म दिए हैं. कोरोना की वजह से कई देशों के मेडिकल ढ़ांचे चरमरा गए. यह हाल सिर्फ एक देश का नहीं था बल्कि सभी देश इस आपदा दे जूझ रहे थे. अब कोविड (Coronavirus) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने कहा है कि कोरोना (Coronavirus) महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और जल्द एक नया वैरिएंट तबाही (Coronavirus new variant) मचा सकता है.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फौसी ने कहा कि अमेरिका में लगभग 25 या 30 प्रतिशत संक्रमण के नए मामले बीए.2 सबवैरिएंट के आ रहे हैं और जल्द ही यह संक्रमण की अहम वजह बन सकता है. फौसी ने कहा कि उन्हें मामलों में बढ़ोतरी की उम्मीद है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि अन्य वैरिएंट की तरह ही इसकी वजह से बड़े पैमाने पर मामलों में उछाल आए.
अमेरिका के प्रसिडेंट ऑफिस व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी कहते हैं कि बीए.2 सबवैरिएंट ओमीक्रॉन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत अधिक संक्रामक है लेकिन यह अभी अधिक गंभीर नहीं दिख रहा है. इस वैरिएंट ने चीन और ब्रिटेन सहित यूरोप के कई हिस्सों बढ़ोतरी की है. स्वास्थ्य अधिकारी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस के टीका और बूस्टर डोज संक्रमण के कारण व्यक्ति के अधिक बीमार होने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है.
अमेरिका के सर्जन जनरल विवेक मूर्ति ने फॉक्स न्यूज से कहा कि नया वैरिएंट कोरोना संक्रमण के नए मामलों तेजी ला सकता है लेकिन अमेरिका इससे अच्छी तरह से निपटने के लिए दो साल पहले की तुलना में अधिक तैयार है. उन्होंने कहा कि हमें तैयार रहना होगा. कोरोना गया नहीं है. हमारा ध्यान तैयारियों पर होना चाहिए न कि घबराने पर.
source news: zeenews
