Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » समझें केजरीवाल का प्लान, कांग्रेस की जगह ले लेगी AAP?

समझें केजरीवाल का प्लान, कांग्रेस की जगह ले लेगी AAP?

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

नई दिल्ली: पंजाब में शानदार जीत के जरिए दिल्ली के बाहर सियासी उपस्थिति दर्ज कराने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब राष्ट्रीय स्तर पर खुद को एक बड़ा विकल्प बनाने पर है. पंजाब में सरकार बनाने के बाद से अरविंद केजरीवाल की पार्टी देश के अन्य राज्यों में पैर पसारने की कोशिश में जुट गई है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी अब हरियाणा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपनी नींव मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के पूर्व सांसद और हरियाणा इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी में शामिल कराया. पंजाब के बाद एनसीआर में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी का फोकस अब हरियाणा पर है.

इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी की नजर दक्षिण भारत की सियासत पर भी है और पार्टी दक्षिण के राज्यों पर भी नजर गड़ाए हुए है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक के लोगों के साथ सियासी तालमेल बिठाने के प्रयास में सोमवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में 1990 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी और बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव को पार्टी में शामिल किया. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली है. पंजाब की जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल 6 अप्रैल को हिमाचल की मंडी में रोड शो करेंगे. आम आदमी पार्टी की ये गतिविधियां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

आम आदमी पार्टी में दो दिग्गजों के शामिल होने के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अशोक तंवर का राजनीतिक अनुभव निश्चित रूप से हरियाणा और देश भर में पार्टी संगठन के लिए बहुत मददगार साबित होगा. केजरीवाल ने कहा, ‘मेरी जड़ें हरियाणा से जुड़ी हुई हैं, इसलिए मैं अपनी हरियाणा इकाई को इस तरह मजबूत होते देखकर खुश हूं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी राज्य में भी सरकार बनाएगी. बता दें कि हरियाणा चुनाव से पहले तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर टीएमसी का दामन थामा था. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भास्कर राव का पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया

 

पंजाब में जीत के बाद से जिस तरह आम आदमी पार्टी सक्रिय दिख रही है, ऐसे में सियासी पंडितों का मानना है कि केजरीवाल की पार्टी देश की राजनीति में कांग्रेस की भूमिका हथियाने की कोशिशों में जुट गई है. आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अशोक तंवर और भास्कर राव को पार्टी में शामिल कराकर बैक टू बैक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि आम आदमी पार्टी का अब देशव्यापी विस्तार हो रहा है. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने फिर से देश की सियासत में बदलाव की मांग करने वालों के लिए एक विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को खड़ा किया.

 

source news: news18

faridabadnews faridabadnews24 Understand Kejriwal's plan will AAP replace Congress?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.