
हम अक्सर बस इसिलिए घूमने नही जा पाते क्योंकि खर्च ज्यादा हो जाता है. लेकिन कैसा हो अगर इस बार किसी भी सफर में आपको बेहद कम पैसे चुकाने पड़ें. ये हमारी हमारी खुशकिस्मती है की हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जहां घुमना बेहद ही सस्ता है. ऐसा तब मुमकिन हो पाता है जब आप अपने खर्च मैनेज करना सीख जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि अगर कहीं भी घुमने का मन हो तो कैसे अपने पैसे बचाएं.
कम बजट में ट्रैवलिंग के टिप्स
1. एडवांस में बुक करें टिकट
जब भी किसी ट्रिप का प्लान करें तो सबसे पहले टिकट बुक करने की कोशिश करें. बहुत से लोग यात्रा के बारे में सोचते रह जाते हैं लेकिन टिकट बुक नहीं करवा पाते और जब यात्रा में कुछ ही दिन रह जाते हैं तब फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं. इससे होता यह है की आपकी हवाई यात्रा बहुत महंगी पड़ती है. तो इस बार ये गलती न दोहराएं और आज ही अपने टिकट्स बुक कराएं.
2. हॉलिडे पैकेज को दें तरजीह
हर बार चाहे आप खुद से ही घुमने क्यों न जाते हो पर इस बार कोशिश करें कि हॉलिडे पैकेज ले लें जिससे की खर्च भी थोड़ा हो और टेंशन भी कम. ये पैकेज यात्रा के दौरान आपकी बहुत सारी समस्याऐं जैसे की होटल का सेलेक्शन, ट्रेन/ बस पकड़ना, टैक्सी की बुकिंग आदि समाप्त कर देंगे. आप इन पैकेज की मदद से यात्रा पर होने वाले खर्च में 20 % तक की बचत कर सकते हैं.
3. ऑफ सीज़न में ट्रैवलिंग
हम अक्सर उस वक्त ट्रेवल करना पसंद करते है जब ट्रेवलिंग का सीजन हो और ऐसा हो भी क्यों न आखिर मजा भी तो तब ही है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि ऑफ सीजन ट्रेवल करने का कितना बड़ा फायदा है. अगर आप ऑफ सीज़न जब पर्यटकों की भीड़ कम होती है, के दौरान यात्रा करें तो आप यात्रा पर होने वाला खर्च में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. इस दौरान आप भी अपने उस मनपसंद होटल में ठहर सकते हैं जो की यात्रा पीक सीज़न के दौरान आपके बजट से बाहर होता है.
4. बस यात्रा
छोटी यात्रा के दौरान हम ज्यादातर अपनी सहुलियत देखते हुए कैब का इस्तेमाल करते हैं. पर क्या कभी सोचा है कि बस की यात्रा कितनी किफायती हो सकती है. बहुत से लोगों के लिये बस यात्रा असहज और थकाऊ होती है लेकिन छोटी दूरी के लिए बस यात्रा अच्छा और सुविधाजनक विकल्प है.
5. ट्रेन का सफर
भारत में हर तरफ से रेलवे लाइन का जाल बिछा है, अगर कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा करनी है तो ट्रेन का सफर बेस्ट है, क्योंकि फ्लाइट के लिए ऊंची कीमत चुकाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है.
source news: zeenews
