Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तारीख के बाद मिलेगी राहत, दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

इस तारीख के बाद मिलेगी राहत, दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

faridabadnews24By faridabadnews24April 9, 2022Updated:April 9, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

Weather Update: राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों लू की चपेट में है. चेहरे को झुलसा देने वाली तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं शुक्रवार देर रात आए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान भी सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसने पिछले 12 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

अभी तीन दिन और चलेगी लू

इस वजह से शुक्रवार का दिन न सिर्फ सीजन का बल्कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में पिछले 12 सालों में सबसे गर्म दिन रहा है. मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामनी से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तीन दिन लू चलेगी और शनिवार को तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.

12 अप्रैल के बाद मिल सकती है राहत

पिछले साल 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने कहा कि सोमवार तक लू चलेगी. इसके बाद 12 अप्रैल को आकाश में बादल छाने से तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. इस वजह से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है.

12 सालों का टूटा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग में कल अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 12 सालों में सबसे ज्यादा है. इससे पहले साल 2010 में 12 और 13 अप्रैल को इतना तापमान बढ़ा था. वहीं शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है. इसके अलावा दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म जगह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पीतमपुरा व नजफगढ़ रहा. स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 43.9 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 43.4 डिग्री सेल्सियस व नजफगढ़ में 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 26.5 डिग्री सेल्सियस व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 25.7 प्रतिशत दर्ज किया गया.

गर्मी पड़ने का ये है कारण

मौसम विभाग के एक्सपर्ट आरके जेनामनी ने कहा कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में वर्ष 2011 तक इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी. इसका कारण यह है कि पिछले 45 दिनों में दिल्ली में एक भी दिन बारिश नहीं हुई है. हालांकि, अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में औसत अधिकतम तापमान 21 अप्रैल 2017 को 43.2 डिग्री सेल्सियस था.

 

source news: zeenews

Delhi's heat breaks the record of 12 years faridabadnews faridabadnews24 Heat Wave Relief will be available after this date weather Weather Forecast Weather News Weather Updates
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.