
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर की शाखा द्वारा मनाया गया। रामनवमी के शुभ अवसर पर काली माता मंदिर, घाट रोड में मंदिर परिसर में व आने जाने वाले लोगों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद में मसाला भात व बूंदी परोसी गयी। महाप्रसाद का प्रबंध धारणा अवस्थी व सुनीता मांजरे जी ने किया। अन्य सभी मातृशक्तिओ के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
इस अवसर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे जी, प्रदेश मंत्री भावना सिरोतिया जी, जिला अध्यक्ष गौरी कनोजे जी, जिला सलाहकार शैलजा मिश्रा जी, जिला मंत्री सुनीता मांजरे जी, रेखा मिश्रा जी, अपेक्षा वाघमारे जी, अंजली पन्वेल्कर जी, सांची मांजरे जी उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी ने नागपुर टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी के जीवन से कर्म प्रधानता की शिक्षा लेनी चाहिये।
