Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा सरकार हुई पूरी तरह से असफल : राकेश भड़ाना

लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भाजपा सरकार हुई पूरी तरह से असफल : राकेश भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद । बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नवादा में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लोगों ने ‘नगर निगम मुर्दाबाद‘, ‘भाजपा सरकार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके यहां पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है, जिसके चलते उन्हें पानी मोल खरीदना पड़ रहा है और ऐसी महंगाई में पानी खरीदने से उनकी जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को शिकायतें करने के बावजूद उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जो सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं ही मुहैया नहीं करवा पाए, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

श्री भड़ाना ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी ओर लोगों को पीने का पानी भी मुहैया नहीं हो रहा है, लोगों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन न तो पार्षद और न ही विधायक-मंत्री उनकी कोई सुध ले रहे। उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मियों की शुरूआत हुई है, अभी पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे है, ऐसे में आने वाले महीनों में पीने के पानी को लेकर शहर में क्या स्थिति बनेगी, इसका सहज अंंदाजा लगाया जा सकता है। इस दौरान प्रदर्शनकारी आप नेता राकेश भड़ाना के साथ नगर निगम के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे तो कोई भी अधिकारी अपनी सीट पर नहीं था, उन्हेें लोगों के प्रदर्शन के बारे में पहले ही सूचना मिल गई थी, जिसके चलते वह अपनी सीटों से नदारद हो गए।

राकेश भड़ाना ने निगम अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही गांव नवादा में पीने की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बडखल की विधायक के निवास का घेराव करेंगे। इस अवसर पर विनोद कुमार, प्रदीप, सतीश, पिंटू, संतोष, लालू, वीना, सिया, अनीता, सफीदा, नहीद, सावरा सहित अनेकों महिला-पुरुष मौजूद थे।

BJP government has completely failed in providing basic facilities to the people: Rakesh Bhadana faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.