
फरीदाबाद : नगर निगम की ओर से खोरी बस्ती के लोगों को फ्लैट देने के लिए बुधवार को ड्रा निकाला गया। लगभग हजार लोगों का ड्रा निकाल कर फ्लैट नंबर बताए गए। निगम की ओर से इन सबको 30 अप्रैल तक फ्लैट देने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। सप्ताह भर में इन लोगों को स्थायी रूप से पत्र भी सौंप दिए जाएंगे। राधा स्वामी सत्संग हाल में लगाए गए शिविर में ड्रा निकाला गया। डबुआ कालोनी में फ्लैटों का मरम्मत कार्य भी चल रहा है।बता दें कि लगभग नौ महीने पहले नगर निगम ने अरावली में बसी खोरी बस्ती में अवैध निर्माण ढहाए थे। लोगों ने विरोध किया, तो सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत डबुआ कालोनी में फ्लैट देने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों ने इस नीति के तहत फ्लैट के लिए आवेदन करना शुरू किया।
-राजेंद्र यादव। वर्षों बाद हम किराये के मकान से अपने घर में आ जाएंगे। यह हमारे लिए बड़ी बात है। हम अपने फ्लैट में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे हैं।
-नेमा देवी। हम 12 वर्षों से खोरी बस्ती में रह रहे थे। हमेशा तोड़फोड़ का डर लगा रहता था। अब खोरी के मकान के बदले में सरकार हमें डबुआ कालोनी में फ्लैट दे रही है।
-सीमा। मेरे पति ड्राइवर हैं। हम 25 साल से खोरी में रह रहे थे। अब हमें अपना फ्लैट मिल रहा है। सभी को बहुत खुशी है।
-जरीना बेगम। सरकार की कोशिश से हमें डबुआ कालोनी में फ्लैट मिल रहा है। खोरी में तोड़फोड़ के बाद से हम किराये के मकान में थे।
-शमशाद।
source news: jagran
