Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वायरल हुआ वीडियो तो नप गए, थाने में आई महिला से मसाज कराने लगे दारोगा जी

वायरल हुआ वीडियो तो नप गए, थाने में आई महिला से मसाज कराने लगे दारोगा जी

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2022No Comments2 Mins Read
source news: google

बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर थानेदार महिला से बॉडी मसाज करवा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में महिला से मसाज कराते-कराते दारोगा किसी से फोन पर बात कर रहा है और साथ ही महिला को मदद का भरोसा दिला रहा है. उसी वक्त दूसरी महिला कुर्सी पर बैठी हुई है. इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है. दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है और वो नवहट्‌टा थाने में  तैनात था. महिला से मसाज कराने का वीडियो सामने आने के बाद  उसे सस्पेंड कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाने में वह महिला अपने बेटे (रेप का आरोपी) की जमानत के लिए आई थी. कथित रूप से दारोगा ने उससे कहा कि पहले मसाज करो. साथ ही उसे आश्वासन दिया कि तुम्हारे बेटे को जमानत जल्द जाएगी. इस दौरान दारोगा किसी वकील से उसके बेटे की जमानत के लिए फोन पर बात करता रहा. 

 

इस मामले पर सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया, ‘तत्कालीन थानाध्यक्ष डरहार ओपी शशिभूषण सिन्हा का वायरल वीडियो हमारे सामने आया है. इसकी सत्यता की जांच करने के लिए एसडीपीओ सदर को भेजा गया. शशिभूषण सिन्हा वो वहां पर तैनात थे, उस इलाके में एक रेप केस हुआ था. अब इस वीडियो में दुष्कर्म के आरोपी की मां के कहने पर एक वकील से 10 वह हजार रुपये में बेल लेने की बात कर रहा है. साथ में जिस तरीके से वो बैठे हुए है या जो उनका आचरण है, जो उनका बॉडी लैंग्वेज है या जो भी वो करवा रहे है, वो अनुशासनहीनता, उद्दंडता को परिभाषित करता है. साथ ही एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी का जो आचरण होता है, उसके एकदम विपरीत है.’

 

लिपि सिंह ने कहा, इस मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है और डिपार्टमेंटल करवाई शुरू कर दी गई है. इस तरह की अनुशासनहीनता पुलिस की छवि को धूमिल करती है. हमारा एक्शन जीरो टॉलरेंस का है. इस तरीके की अगर चीजें होती है तो मेरा एक्शन बहुत स्ट्रांग रहा है. मैं उम्मीद करती हूं  कि इस तरीके की चीजें फिर ना हों.

 

(महिला की पहचान छिपाने के लिए यह वीडियो हम आपको नहीं दिखा रहे हैं.)

 

Source News: aajtak

faridabadnews faridabadnews24 the inspector started massaging the woman who came to the police station. The video went viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.