Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोकोनैव के फ्लीट मैनेजमेन्ट एवं वीडियो सुरक्षा समाधानों के चलते एक साल में मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ने की रु 7.25 करोड़+ बचत

लोकोनैव के फ्लीट मैनेजमेन्ट एवं वीडियो सुरक्षा समाधानों के चलते एक साल में मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ने की रु 7.25 करोड़+ बचत

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2022No Comments4 Mins Read

दिल्ली: लोकोनैव, फुल-स्टैक फ्लीट सॉफ्टवेयर कंपनी, ने आज घोषणा की है कि इसने भारतीय लॉजिस्टिक्स कंपनी मैडेलियन ट्रांसलिंक्स के 170 वाहनों के फ्लीट के लिए अपने फ्लीट मैनेजमेन्ट एवं वीडियो सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराकर कंपनी को एक साल में रु 7.25 करोड़ से अधिक की बचत करने में मदद की है। लोकोनैव के साथ काम करते हुए मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ने फ्लीट मैनेजमेन्ट को बेहतर तरीके से समझा और अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया। इस तरह यह एक पारम्परिक FMCG कंपनी के दायरे से बढ़कर पूरी तरह से लॉजिस्टिक्स कारोबार के रूप में विकसित हो गई है।

 

 

मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ग्लोबल कन्ज़्यूमर पैकेज्ड गुड्स तथा ऑटोमोटिव कंपनियों के लिए परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसने अपने CPG कारोबार के लिए इन-हाउस फ्लीट की शुरूआत की। इस फ्लीट के मोटरसाइकल और ट्रक, तैयार उत्पादों को देश भर के दूर-दराज के इलाकों में स्थित माइक्रो-रीटेलर्स तक पहुंचाते हैं। कंपनी ने लोकोनैव के समाधानों को अपनाकर कार्गो एवं ईंधन, वाहनों के दुरूपयोग और डिलीवरी में देरी जैसी समस्याओं को हल किया है। प्रांजल तुलसियान, फाउंडर, मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ने कहा, ‘‘लोकोनैव के समाधानों ने हमें पारम्परिक FMCG कंपनी के दायरे से आगे बढ़कर सम्पूर्ण लॉजिस्टिक्स कारोबार के रूप में विकसित होने में मदद की है। इससे न सिर्फ हमारी लागत कम हुई है, बल्कि ई-लॉक एवं वीडियो डैशकैम जैसे समाधानों से हमारे फ्लीट, ड्राइवर एवं कार्गो सुरक्षा में भी सुधार हुआ है। इन समाधानों के ज़रिए हम अपने ड्राइवरों पर ध्यान दे सकते हैं और वाहनों के दुरूपयोग को रोक सकते हैं।

 

 

को-फाउंडर, श्रीधर गुप्ता और विदित जैन ने कहा, ‘‘फ्लीट मैनेजमेन्ट में डिजिटलीकरण के उपयोग से पूरे सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न हुआ है। समय आ गया है कि विश्व में बिज़नसेज़ फ्लीट टेक को समझें और बेहतर सेवाओं का अनुभव प्राप्त करें। मैडेलियन ट्रांसलिंक्स की सफलता इस बात की पुष्टि करती है कि फ्लीट टेक कारोबारों के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। हमें खुशी है कि हम उनकी इस यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन पाए’ लागत की बचत और संचालन की दक्षता में सुधार लोकोनैव के समाधानों के चलते मैडेलियन ट्रांसलिंक्स के हर वाहन की प्रति किलोमीटर लागत में कमी आई है, इस तरह सालाना हर ट्रक पर रु 4 लाख तक की बचत होने लगी है। लोकोनैव के आधुनिक समाधान जैसे प्रभावी टैªकिंग, ज्योफेंसिंग और ट्रिप मैनेजमेन्ट के कारण हर माह ट्रिप्स की सुख्या दोगुनी हो गई है। फ्लीट में ज़्यादा पारदर्शिता की वजह से फैक्टरियों में कच्चा माल स्टोर करने की अवधि 25-30 दिनों से कम होकर 2-7 दिन पर आ गई है। इस तरह मैनुफैक्चरिंग में भी परिचालन लागत 20 फीसदी कम हुई है। इसके अलावा, लोकोनैव के फ्यूल मॉनिटरिंग सोल्युशन के कारण ईंधन की लागत में भी 10 फीसदी तक की बचत हो रही है, यह सोल्युशन टेंक-माउन्टेड आईओटी फ्यूल सेंसर के साथ माइलेज में सुधार लाता है। ड्यूल-चैनल डैशकैम से युक्त आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स से संचालित वीडियो टेलीमेटिक्स के उपयोग से हर साल जुर्माने पर खर्च होने वाली राशि भी रु 45 लाख (रु 53,000 प्रति वाहन) तक कम हो गई है।

 

 

कारोबार की दक्षता में सुधारफूड एवं बेवरेज की लॉजिस्टिक्स शाखा मैडेलियन ट्रांसलिंक्स आज लोकोनैव के आधुनिक समाधानों के कारण फुल साइज़ लॉजिस्टिक्स कंपनी बन गई है। आज यह प्रभावी फ्लीट मैनेजमेन्ट सर्विस के साथ दुनिया भर के मल्टी नेशनल क्लाइन्ट्स को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कार्गो की सुरक्षित डिलीवरी, परिवहन में कम देरी के चलते आज यह उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने में सफल हुई है। टैªकिंग, ज्योफेंसिंग और ट्रिप मैनेजमेन्ट जैसे फीचर्स के कारण इसके ट्रिप्स की संख्या दोगुनी हो गई है। इन सब पहलुओं के चलते मैडेलियन ट्रांसलिंक्स का आत्मविश्वास बढ़ा है और यह तेज़ी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही है और कंपनी ने अपने फ्लीट में 130 अतिरिक्त वाहन शामिल कर लिए हैं। लोकोनैव के फ्लीट टेक को अपनाने के एक साल के भीतर कंपनी के फ्लीट में वाहनों की कुल संख्या 300 तक पहुंच गई है।
लोकोनैव के समाधानों को अपनाकर मैडेलियन ट्रांसलिंक्स ने अपने संचालन में सुधार किया है और कंपनी का कारोबार नए स्तर तक पहुंच गया है।

faridabadnews faridabadnews24 Medallion Translinks Saves Rs.7.25 Crore+ in One Year Due to Loconav's Fleet Management and Video Security Solutions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.