
देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों तक आंकड़े बढ़ने के बाद पिछले 2 दिनों से आंकड़ों में ठहराव है. गुरुवार को देश में कोरोना के 2827 नए केस आए हैं. वहीं, 24 संक्रमित लोगों की मौत हुई है. आज दर्ज किए गए केस कल के मुकाबले 2.4 फीसदी कम हैं. देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 31 लाख 13 हजार 413 केस दर्ज किए गए हैं. वहीं, संक्रमण के चलते देश में 5 लाख 24 हजार 181 लोगों की मौत हो चुकी है.
इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा केस
पिछले 24 घंटे में जिन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं. उनमें 970 मामलों के साथ दिल्ली पहले नंबर पर है. वहीं, केरल में 489 मामले मिले है और वह दूसरे नंबर पर है. इसके साथ ही हरियाणा में 383 केस मिले हैं और राज्य तीसरे नंबर पर है. वहीं, 221 मामलों के साथ महाराष्ट्र चौथे नंबर पर है. 169 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश पांचवे नंबर पर है.
source news: aajtak
