
दिल्ली के बड़े अस्पतालों में से एक सफदरगंज अस्पताल में आज सुबह आग लग गई है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, सफदरगंज अस्पताल में आग लगने की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है. यह आग सफदरजंग हॉस्पिटल के लिफ्ट रूम में मौजूद स्टेपलाइजर में लगी थी. हालाँकि अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है.
इतना ही नहीं, सफदरजंग अस्पताल के साथ साथ आज सुबह दिल्ली में आग लगने की एक और घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुरु अंगद नगर पूर्व के पास एक अस्पताल में आग लगी है, हालांकि, अग्निशमन विभाग का कहना है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.
source news: voiceoffreedom
