Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मानव अधिकार केवल पुलिस नहीं पूरे समाज का मसला है : राजेश चेची

मानव अधिकार केवल पुलिस नहीं पूरे समाज का मसला है : राजेश चेची

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2022No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : जब हम अपने दायरे से बाहर निकलते हैं तब हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें अपने आसपास के माहौल को ध्यान से देखना चाहिए और निरंतर अपने को अच्छा इंसान बनाने की दिशा में बढ़ाना चाहिए। यह बात डीएसपी सीएफ फ्लाइंग राजेश चेची ने कही। वह यहां मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
चेची ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक आपको हरियाणा पुलिस में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले हरियाण में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती थी, लेकिन अब लिखित परीक्षा होने से कांस्टेबल भी पढ़े लिखे आ रहे हैं। जिसका अंतर समाज में देखने को मिलेगा। डीएसपी चेची ने कहा कि पुलिस के पास आदमी खुशी में नहीं आता है, किसी परेशानी में आता है। ऐसे परेशान आदमी को पुलिसवाला थोड़ा प्यार से बोल ले, पानी पिलवा दे और समस्या पूछ ले। इतने में ही उसकी आधी समस्या दूर हो जाती है। चेची ने कहा कि पुलिस भी बदल रही है। समाज भी बदले। हम सब मिलकर समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको ध्यान रखना होगा कि एक का मानव अधिकार बचाने के चक्कर में दूसरे का मानव अधिकार कहीं खत्म तो नहीं हो रहा है। उन्होंने मानव अधिकार मिशन के नए लोगो का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को बधाईयां दीं।
इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारा मिशन देश के 26 राज्यों में काम कर रहा है और हमारे करीब एक लाख 70 हजार सदस्य हैं। जो निरंतर मानव अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मिशन के मुख्य संरक्षक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस केजी बालाकृष्णन का लिखित मैसेज भी पढक़र सुनाया, जो किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार किरण पत्रिका के संपादक शकुन रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जनमेधा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव खत्री एवं चतर सिंह भाटी, राष्ट्रीय विधिक सचिव एडवोकेट राजेश खटाना, एडवोकेट विकास वर्मा, यशपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय मंगला, जिला फरीदाबाद अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट सहित हरियाणा, दिल्ली, यूपी एवं आंध्र प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Human rights is not only an issue of the police but of the whole society: Rajesh Chechi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.