Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर महीने म‍िलेंगे 44,812 रुपये, पर‍िवार के क‍िसी भी मेंबर के नाम से खुलवाएं यह सरकारी खाता

हर महीने म‍िलेंगे 44,812 रुपये, पर‍िवार के क‍िसी भी मेंबर के नाम से खुलवाएं यह सरकारी खाता

faridabadnews24By faridabadnews24July 10, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

NPS Account: हर व्‍यक्‍त‍ि की यही चाहत होती है क‍ि उसकी तरफ से इनवेस्‍ट क‍िया गया पैसा सुरक्ष‍ित और ज्‍यादा से ज्‍यादा र‍िटर्न म‍िले. न‍िवेश का दूसरा फायदा यह होता है क‍ि आपकी तरफ से क‍िया गया न‍िवेश बुरे वक्‍त में पर‍िवार के काम आ जाता है. इसल‍िए यद‍ि आप भी चाहते हैं क‍ि क‍िसी परेशानी में या आपकी अनुपस्थिति में पर‍िवार को आर्थ‍िक रूप से मजबूती म‍िले तो आप आज ही रेगुलर इनकम (Regular Income) का इंतजाम कर सकते हैं.

 

 

60 साल की उम्र पर म‍िलेगा न‍िवेश क‍िया गया पैसा
इसके लिए आपको आज नहीं तो कल नेशनल पेंशन स‍िस्‍टम (National Pension System) (NPS) में न‍िवेश शुरू कर देना चाह‍िए. आप पर‍िवार के क‍िसी भी सदस्‍य के नाम पर यह खाता खुलवा सकते हैं. उदाहरण के ल‍िए आप पत्नी के नाम पर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का खाता खोल सकते हैं. इसमें न‍िवेश क‍िया पैसा आपकी पत्नी को 60 साल की उम्र पूरी होने पर म‍िलेगा. साथ ही हर महीने पेंशन के रूप में भी रेगुलर इनकम होगी.

 

 

 

मैच्‍योर‍िटी के बाद म‍िलेगी हर महीने पेंशन

एनपीएस खाते के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं क‍ि पत्नी या पर‍िवार के ज‍िस सदस्‍य के नाम आपने यह खाता खुलवाया है उनको हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी. इससे आपकी पत्‍नी या कोई दूसरा शख्‍स 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर निर्भर भी नहीं रहेंगे. एनपीएस में न‍िवेश करना बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसके बारे में व‍िस्‍तर से…

 

 

 

क्‍या है नेशनल पेंशन सिस्टम
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक लंबी अवध‍ि का न‍िवेश प्‍लान है. इसे जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था. बाद में मांग होने पर इसे साल 2009 में सभी कैटगरी के लोगों के लिए ओपन कर द‍िया गया. कोई भी व्यक्ति अपनी वर्क‍िंग लाइफ के दौरान पेंशन अकाउंट में नियमित न‍िवेश कर सकता है. जमा हुए फंड के एक हिस्से को वह एक मुश्‍त निकाल सकता है. बची हुई राश‍ि का यूज वह रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन के लिए कर सकता है. इसमें आप हर महीने या सालाना पैसे जमा कर सकते हैं.

 

 

 

ऐसे समझ‍िए एनपीएस का गण‍ित
आप 1,000 रुपये महीने से NPS अकाउंट खोल सकते हैं. 60 साल की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है. नए नियमों के तहत आप 60 साल की उम्र से ज्‍यादा तक भी NPS अकाउंट कंटीन्‍यू रख सकते हैं. उदाहरण के ल‍िए यद‍ि आपने अपनी पत्‍नी का 30 साल की उम्र में NPS अकाउंट खोला है और आप उसमें हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं. इस राश‍ि पर यद‍ि 10 प्रत‍िशत सालाना रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.13 करोड़ रुपये होंगे. इसमें से 40 प्रत‍िशत करीब 45 लाख रुपये एकमुश्‍त म‍िल जाएंगे. बाकी से करीब 45 हजार रुपये महीने की पेंशन म‍िल जाएगी.

 

 

उम्र : 30 साल
निवेश की कुल अवधि : 30 साल
मंथली कंट्रीब्यूशन : 5,000 रुपये
निवेश पर अनुमानित रिटर्न : 10 प्रत‍िशत सालाना
कुल मैच्योरिटी अमाउंट : 1,13,02,440 रुपये
एन्युटी इनवेस्‍टमेंट : 45,20,976 रुपये
मंथली पेंशन : 44,812 रुपये

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

812 every month faridabadnews faridabadnews24 open this government account in the name of any family member You will get Rs 44
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.