
फरीदाबाद : माननीय श्री यशवीर सिंह राठौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व श्रीमती सुकृति गोयल सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशन में आज वुमंस पावर संस्था के संस्थापक श्रीमती चांदनी आजाद अली के साथ मिलकर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी के सहयोग से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी अधिकारियों द्वारा जिला बार रूम जिला कोर्ट फरीदाबाद में ब्लड डोनेशन कैंप व आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया इस चेकअप कैंप में आम जनता के साथ साथ वकीलों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया इस अवसर पर श्रीमती सुकृति गोयल सीजएम डीएलएसए फरीदाबाद खुद मौजूद रही जिन्होंने कैंप में आए l
लोगों को संदेश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप में आए और रक्त दान करें ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके और इसके साथ रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी से डॉ हेमंत अत्री और सुबोध सिंह ने संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति को साल में 2 या 3 बार रक्तदान जरूर करना चाहिए रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की शरीर में कोई कमी या हानि नहीं होती और रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान श्री के पी तेवतिया श्री संदीप पाराशर सचिव ,संजय गुप्ता , श्री जे पी अधाना ,श्री राजेश फ़ैसला अर्चना गोयल , मीनाक्षी आंचल, श्री ललित बैंसला ,कपिल टोंगर, विकास अधाना, नवीन चेचई , अरविंद छावरी, एस आर नगर, जेपी नगर, गौरव चपराना, गौरव शर्मा, हरीश भड़ाना, मनीष चोकोर, आजाद खान, महिंदर मावी, हमराज कपासिया, सर्वजीत सरदाना, मनवीर तंवर , अर्चना, महेश बडगुर्जर, एसआर नागर, शैफाली अरोड़ा, श्रीमती चांदनी आजाद अली उनकी टीम से डॉली कपूर रिधिमा पराशर , मिली शर्मा ,अमन शर्मा रोटरी ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहे l

