Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व विधायक को नूंह जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

पूर्व विधायक को नूंह जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर को नूंह (मेवात) जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिले के कांग्रेसियों एवं क्षेत्र के आमजन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, संजय कौशिक चेयरमैन सहित अनेकों कांग्रेसजनों ने सेक्टर-17 स्थित उनके निवास पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों का अभिवादन करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है

 

 

 

उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत और एकजुट करने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने सूरजकुंड में आयोजित हुए भाजपा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपाईयों ने इस शिविर में फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले और हरियाणा फार्मेसी काउंसिल में हुए घोटाले की चर्चा की? क्या इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपाईयों ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद जो मामूली बरसात में जलमग्र हो जाती है, उसके निराकरण की कोई चर्चा की? आज जिले के लोग बिजली, पानी, सीवरेज और टूटी सडक़ों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मार झेल रहे है, क्या इस शिविर में इसकी चर्चा की गई? उन्होंने कहा कि भाजपाईयों का यह प्रशिक्षण शिविर केवल सैर सपाटे तक सीमित रह गया है, उन्होंने जनमुद्दों पर चर्चा करने के बजाए लोगों की खून पसीने की कमाई किस घोटाले के माध्यम से हड़पनी है, इसकी योजनाएं बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों के लिए दुर्भागय की बात है

 

 

 

जो उन्हें ऐसी नकारा सरकार मिली है, जो उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से आमजन की आवाज बनेगा और आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है और पूर्व विधायक ललित नागर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी संगठन ने यह साबित भी कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर जबरदस्त उत्साह है और आने वाले निगम में में कार्यकर्ता पुरजोर तरीके से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस अवसर पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष अभिलाष नागर, टीकाराम नागर, संतलाल, विजय भीमबस्ती, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सन्नी बादल, प्रेम कुमार सिंह सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Congressmen welcomed the former MLA being made in-charge of Nuh district faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.