Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 82 हजार लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 82 हजार लोगों की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24April 8, 2020No Comments9 Mins Read

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 82 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लाख संक्रमित हैं, जबकि तीन लाख दो हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। बीबीसी के मुताबिक, जेनेवा के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण एक अरब से ज्यादा लोगों का रोजगार खतरे में है। उधर, लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर है। उनका कामकाज देख रहे विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने कहा कि जॉनसन का इलाज बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में किया जा रहा है। वे अभी भी आईसीयू में हैं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि जॉनसन जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 10 हजार नए केस
अमेरिका में चार लाख लोग संक्रमित हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ को और पहले ही महामारी को लेकर चेतावनी जारी करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका संगठन की फंडिंग पर रोक लगाएगा। डब्ल्यूएचओ केवल चीन केंद्रित है। हालांकि, थोड़ी देर के बाद ही कहा कि मैं ये नहीं करूंगा। वहीं, ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन ने हमसे 200 वेंटिलेटर्स मांगे हैं। हमारे पास अभी 8,675 वेंटिलेटर है और अगले कुछ दिनों में एक लाख दस हजार होंगे। इनमें से कुछ विदेशों में भी भेजे जाएंगे।

  • जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में लगभग दो हजार लोगों ने दम तोड़ा। अब तक 12 हजार 854 लोग जान गंवा चुके हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में एक दिन में 1,024 लोगों की जान गई।
  • अमेरिका के मौजूदा नेवी चीफ थॉमस मोडली ने इस्तीफा दे दिया है। आरोप था कि उन्होंने नेवी अधिकारी पर कार्रवाई की थी, जो महामारी से जूझ रहे अपने क्रू के सदस्यों की मदद की गुहार लगाई थी।
  • अमेरिका में चार लाख लाख संक्रमित हैं। सीएनएन के मुताबिक, देश के सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में मंगलवार को 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमण के एक लाख 40 हजार मामले हैं। राज्य में संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था।
  • न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के गवर्नर गैविन क्यूमो ने मंगलवार को कहा कि न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। मरने वाले हर एक संख्या के पीछे एक व्यक्ति, एक परिवार, एक मां, एक पिता, एक बहन और एक भाई है। न्यूयॉर्क के लोग बेहद दुखी हैं।
  • न्यूयॉर्क में अब तक पांच हजार 489 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 42 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। देश का एपिसेंटर बना न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमण के 76 हजार 876 मामले हैं। वहीं, 3,544 मौतें हुई हैं।
  • न्यूजर्सी के गवर्नर फिलिप मर्फी ने कहा- यहां एक दिन में 232 लोगों की जान गई है। रविवार और सोमवार को मौतों का आंकड़ा डबल डिजिट में रहा। वहीं, राज्य में पार्कों और जंगलों को बंद कर दिया गया है।
  • कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने कहा कि यहां भी सोमवार से मंगलवार तक सबसे ज्यादा 71 लोगों की मौत हुई। इन तीनों राज्यों में एक दिन में 1,034 लोगों की जा गई। पहली बार इस क्षेत्र में एक दिन में मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार गया है।

ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने 100 करोड़ डॉलर दान किए
ट्विटर के संस्थापक और कार्यकारी निदेशक जैक डोर्सी ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में 100 करोड़ डॉलर का योगदान देने की घोषणा की। डोर्सी ने मंगलवार को ट्वीट किया, “कोरोना से जुड़े राहत कार्यों के लिए मैं अपनी स्क्वेयर इक्विटी के 100 करोड़ डॉलर (मेरी संपत्ति का 28%) से एक छोटी एलएलसी शुरू करने जा रहा हूं।” उन्होंने अपने ट्वीट में वैश्विक कोरोना संकट से उबरने के बाद दुनियाभर की लड़कियों के स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रमों को फंड करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि फंडिंग में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी और इससे जुड़े सभी योगदानों का लेखा-जोखा ट्विटर पर जारी किया जाएगा।

jack

✔@jack

I’m moving $1B of my Square equity (~28% of my wealth) to #startsmall LLC to fund global COVID-19 relief. After we disarm this pandemic, the focus will shift to girl’s health and education, and UBI. It will operate transparently, all flows tracked here: https://docs.google.com/spreadsheets/d/1-eGxq2mMoEGwgSpNVL5j2sa6ToojZUZ-Zun8h2oBAR4 …

Start Small tracking

Donations Current Value, $ 1,000,000,028.00 ,*40M past donations Current Price, $ 50.42 Number of Shares in LLC,19,833,400 Total Remaining: , $ 1,000,000,028.00 Total Dispersed:, $ 1,000,000.00…

docs.google.com

2.07 लाख

1:34 am – 8 अप्रैल 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
57 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

ब्रिटेन: एक दिन में 786 जान गई

ब्रिटेन में एक दिन में 786 लोगों की जान गई है, जबकि 3,634 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएसएस) के नाइटिंगेल अस्पताल में पहला मरीज भर्ती हुआ। इस अस्पताल में चार हजार आईसीयू है। उधर, यूरोपियन रिसर्च काउंसिल (ईआरसी) के अध्यक्ष प्रो. माफरो फेरारी ने  अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हंने कहा, ‘‘मैं यूरोपीय संघ का समर्थक हूं, लेकिन यूरोपीय देशों ने कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त प्रयास नहं किए हैं।’’

ब्रिटेन: वेल्स में एम्बुलेंस सेवा एनएचएस ट्रस्ट का सहयोग करने के लिए सैनिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इटली: एक लाख 35 हजार केस की पुष्टि
इटली के सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक, देश में अब तक एक लाख 35 हजार 586 केस की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 17 हजार 127 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 24 हजार 392 लोग ठीक हो चुके हैं। इटली में मंगलवार को 604 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

यह तस्वीर इटली के ड्यूमो स्क्वायर की है। देश में 13 अप्रैल तक लॉकडाउन है। यहां अब तक 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन

फ्रांस में 24 घंटे में 1,417 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 11 हजार 59 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा 10 हजार 328 हो गया है। फ्रांस इटली (17,127), स्पेन (14,045) और अमेरिका (12,854) के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है, जहां मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा है। यहां एक लाख नौ हजार लोग संक्रमित हैं। वहीं, नोट्रेडम कैथेड्रल चर्च में आग लगने के एक साल के बाद गुड फ्राइडे के दिन कुछ ही लोग प्रार्थनासभा में शामिल हो पाएंगे। पेरिस के आर्कबिशप माइकल एपेटिट ने बताया कि केवल कुछ लोग ही पवित्र सप्ताह के दौरान होने वाले जनसमूह में शामिल होंगे। बाकि लोग रेडियो या टेलीविजन पर इसे सून या देख सकेंगे। नोट्रेडम कैथेड्रल चर्च में पिछले साल 15 अप्रैल को आग लगी थी। फ्रांस में 17 मार्च से 15 अप्रैल तक लॉकडाउन है।

जापान: 7 राज्यों में एक महीने का लॉकडाउन

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को जापान के टोक्यो समेत सात राज्यों में एक महीने के लिए लॉकडाउन लगा दिया। आबे ने कहा कि देश में संक्रमण रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। देश में अब तक चार हजार 257 संक्रमित हैं, जबकि 93 लोगों की मौत हो चुकी है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को देश के सात राज्यों में 7 मई तक लॉकडाउन लगा दिया।

उत्तर कोरिया: 500 लोग क्वारैंटाइन
डब्ल्यूएचओ के हवाले से न्यूज एजेंसी रायटर्स ने बताया कि उत्तर कोरिया में 500 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। हालांकि, यहां अब तक एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। यहां सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि देश के नागरिक खाने में ज्यादा से ज्यादा लहसून, प्याज और शहद का इस्तेमाल करें। लोगों को शराब के सेवन से बचने की सलाह दी गई है। इससे प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। लोगों को बिना डॉक्टर के सलाह के कोई भी दवा लेने से मना किया गया है।

सिंगापुर: 4 मई तक पब्लिक और प्राइवेट समारोहों पर प्रतिबंध
सिंगापुर में लोगों के भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध चार मई तक सार्वजनिक और निजी दोनों समारोहों पर लागू होगा। देश में अब तक संक्रमण के 1,481 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। देश में सात अप्रैल से एक महीने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

चीन: 62 नए मामले
चीन में बुधवार को कोरोनावायरस के 62 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 52 देश के बाहर के हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि मंगलवार को दो मौतें हुई हैं, एक शंघाई में और दूसरी हुबेई प्रांत में। यहां जनवरी के बाद पहली बार सोमवार को एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। वुहान से 8 अप्रैल को लॉकडाउन पूरी तरह खत्म हो गया है। करीब 76 दिनों के बाद शहर के लोग अपने घर से निकल रहे हैं। देश में अब तक 81 हजार 802 लोग संक्रमित हैं, तीन हजार 333 की मौत हो गई है। जबकि 77 हजार 279 लोग ठीक भी हुए हैं।

चीन: करीब ढाई महीने के बाद वुहान शहर से लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग अपने घर से निकलने लगे हैं। माना जाता है कि कोरोनावायरस की शुरुआत यहीं से हुई है। 

जर्मनी: संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार
जर्मनी में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख सात हजार 663 हो गई है, जबकि इससे 2,016 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक दिन में 206 लोगों ने दम तोड़ा। देश में अब तक 36 हजार 81 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। देश में 22 मार्च से लॉकडाउन लगा है, जो 19 अप्रैल को खत्म होने वाला है।

जर्मनी: बर्लिन में बेघर लोगों के लिए भोजन तैयार करती महिलाएं। देश में 22 मार्च से ही लॉकडाउन लगा है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 4,00,335 12,841 21,674
स्पेन 1,41,942 14,045 43,208
इटली 1,35,586 17,127 24,392
फ्रांस 1,09,069 10,328 19,337
जर्मनी 1,07,458 2,016 36,081
चीन 81,802 3,331 77,167
ईरान 60,500 3,739 24,236
ब्रिटेन 51,608 5,373 135
तुर्की 30,217 649 1,326
स्विट्जरलैंड 21,657

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

faridabadnews24 So far 82 thousand people have died due to coronavirus worldwide
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.