Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जमात में शामिल महिलाएं, देश के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती हैं

जमात में शामिल महिलाएं, देश के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती हैं

faridabadnews24By faridabadnews24April 10, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली । Tablighi Jamaat : निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल देश-विदेश के जमातियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। हालांकि, क्राइम ब्रांच से लेकर अन्य सभी जांच एजेंसियां देशभर में पुरुषों की तलाश तो कर रही हैं, लेकिन इन महिला जमातियों से अंजान बनी हुई हैं। ऐसे में यह महिलाएं देश के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती हैं।

 

दरअसल जमात में ये महिलाएं पिता, भाई या बेटे के साथ शामिल होती हैं। इस जमात को मस्तूरात की जमात कहा जाता है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों होते हैं। जमात में जाने वाले पुरुष मस्जिद में रुकते हैं, जबकि महिलाएं मस्जिद के आसपास के किसी घर में। लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज से जो जमाती मिले थे। उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से भी महिलाएं आई थीं। तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस की जांच फिलहाल पुरुष जमातियों पर टीकी है, उनका ध्यान महिला जमातियों पर नहीं गया है।

जमात से जुड़े हुए अब्दुल सईद ने बताया कि निजामुद्दीन स्थित मरकज में महिलाओं के ठहरने के लिए एक अलग से बड़ा हॉल बना हुआ है, वहां पर पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मरकज से मस्तूरात की तीन दिन, 40 दिन और दो महीने की जमातें देश-विदेश में जाती हैं। मार्च महीने में बहुत सी विदेशी मस्तूरात की जमातें दिल्ली में भी आई हुई हैं। यह जमातें दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में रुकी हुई थीं, वहीं कुछ जमातें मरकज में भी रुकी थीं। जिस वक्त मरकज को सील किया गया, उस दौरान महिलाओं को भी क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के पास अभी पुख्ता जानकारी नहीं है कि क्वारंटाइन सेंटरों में कितनी जमाती महिलाओं को रखा गया है।

 

बताया जा रहा है कि जमात में रहते हुए यह महिलाएं कितनी महिलाओं से मिलीं, यह भी पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। जमात में जाने वाली महिलाएं पर्दे में रहती हैं, किसी गैर मर्द के सामने वह अपने चेहरे का नकाब तक नहीं हटाती हैं। मस्तूरात जमात की महिलाएं जहां पर रुकती हैं, वहां मोहल्ले की महिलाएं आती हैं, जिन्हें जमात की महिलाएं इस्लाम की बातें बताती हैं।

 

जमात में शामिल किसी महिला को कोरोना है या नहीं इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन अगर किसी महिला को कोरोना हुआ तो वह किस किस से मिली उसके बारे में पता लगाना स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा। यही नहीं इससे देशभर में कोरोना के मरीजों की कितनी बड़ी संख्या सामने आ सकती है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

faridabadnews24 Women in Jamaat can pose a big crisis for the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.