
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में आरोपित की मां, पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।
आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा।
मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, बेटी दिव्यांग
आरोपित महेश कुमार उम्र 47 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश रानीपोखरी देहरादून के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था।
पंडिताई का काम करता है आरोपित
वह पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी वहीं एक बेटी दिव्यांग थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है।
सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं
रानीपोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया ने आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है।
मृतकों की सूची:
- बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
- नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
- अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
- स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री
- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
जाखन नदी में हाथ व मुंह बंधा हुआ एक शव मिला
रानीपोखरी पुल के पास जाखन नदी में एक शव भी पुलिस को मिला है। जिसके दोनों हाथ व मुंह बंधा हुआ है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
NEWS SOURCE : jagran
